लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस बोली कंगना रनौत BJP की भाषा बोल रही हैं, बीजेपी ने कहा- हमारा कंगना के बयान से कोई लेना-देना नहीं

By भाषा | Updated: September 4, 2020 20:50 IST

सावंत कंगना की उन टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे, जिनमें उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से जोड़ा था और कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक राम कदम ने कहा है कि उनकी पार्टी कंगना की आपत्तिजनक टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती।कदम ने कहा, ''भाजपा कंगना की आपत्तिजनक टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कंगना पर राज्य सरकार और मुंबई पुलिस को बदनाम करने के लिये भाजपा के साथ साठगांठ करने का शुक्रवार को आरोप लगाया। भाजपा विधायक राम कदम ने कहा है कि उनकी पार्टी कंगना की आपत्तिजनक टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती। भाजपा के ही एक और नेता आशीष शेलार ने कहा कि पार्टी को कंगना की टिप्पणियों से नहीं जोड़ा जाना चाहिये। सावंत कंगना की उन टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे, जिनमें उन्होंने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से जोड़ा था और कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। 

सावंत में ट्वीट कर आरोप लगाया, ''मुंबई की तुलना पीओके से करके अभिनेत्री ने 13 करोड़ महाराष्ट्र वासियों, मुंबई को महाराष्ट्र में बनाए रखने के लिये शहादत देने वाले हुतात्माओं, रानी लक्ष्मीबाई और मुंबई से प्रेम करने वाले तमाम लोगों का अपमान किया है।'' उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र शिवाजी महाराज की धरती है। महाराष्ट्र को अपमानित करना भाजपा की सोची-समझी साजिश है। भाजपा के किसी भी नेता ने अभी तक कंगना की निंदा नहीं की है। हम देवेन्द्र फड़णवीस और भाजपा की राज्य इकाई से कंगना और पार्टी विधायक राम कदम का समर्थन करने के लिये माफी की मांग करते हैं। '' 

वहीं कदम ने कहा, ''भाजपा कंगना की आपत्तिजनक टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती। वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल राजनीतिक और फिल्म जगत के बड़े नामों का खुलासा करने को तैयार हैं। क्या राज्य सरकार इससे डरी हुई है? कुछ बड़े लोगों को बचाने के लिये मुंबई पुलिस बदनामी झेल रही है।'' इससे पहले, कदम ने महाराष्ट्र सरकार से कंगना को सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह करते हुए कहा था कि वह बॉलीवुड के ड्रग माफियाओं की साठगांठ का भंडाफोड़ करने के लिये तैयार हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह मुंबई पुलिस से बहुत डरती हैं। 

वहीं भाजपा नेता शेलार ने कहा, ''कंगना को मुंबई, मुंबईवासियों और महाराष्ट्र को कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है...भाजपा का कंगना से कोई लेना-देना नहीं है। उनके बयानों में हमें न जोड़ें।'' दरअसल कंगना ने मुंबई शहर और पुलिस को लेकर हाल ही में टिप्पणियां की थीं, जिनको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कंगना ने कहा था कि उन्हें उन लोगों से अधिक, मुंबई पुलिस से डर लगता है। इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिये। कंगना ने राउत के इस बयान से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया था, ''मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों लगने लगी है?'' 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच