सात फेरे में बंधे दीपिका-रणवीर को ड्यूरेक्स ने इस अंदाज में दी शादी की बधाई, अमूल भी नहीं रहा पीछे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 15, 2018 00:52 IST2018-11-15T00:52:10+5:302018-11-15T00:52:10+5:30

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है।

condom company deepika padukone and ranveer singh wedding:durex wished deepika padukone and ranveer singh wedding amul wishes also | सात फेरे में बंधे दीपिका-रणवीर को ड्यूरेक्स ने इस अंदाज में दी शादी की बधाई, अमूल भी नहीं रहा पीछे

सात फेरे में बंधे दीपिका-रणवीर को ड्यूरेक्स ने इस अंदाज में दी शादी की बधाई, अमूल भी नहीं रहा पीछे

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद से उनके करीबी, दोस्त, फैंस और वेलविशर्स सभी उनको सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। ऐसे में  कॉन्डम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।

 रणवीर सिंह ड्यूरेक्स के ब्रैंड ऐंबैसड हैं। वह ड्यूरेक्स का ऐड करने को लेकर खबरों में भी आ चुके हैं। यह कंपनी पहले भी सिलेब्स को मजेदार तरीके से बधाई देती रही है। ड्यूरेक्स ने विराट, अनुष्का और सोनम कपूर और आनंद आहूजा को शादी की बधाई दी थी। 

ड्यूरेक्स कंपनी की इस बधाई पर लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। बता दें कि कॉन्डम का ऐंडॉर्समेंट साइन करने के बाद एक इंटरव्यू में रणवीर ने यह भी कहा था कि वह हमेशा अपने वॉलेट में कॉन्डम रखते हैं।



 वहीं, दूसरी तरफ अमूल कंपनी जो हमेशा से ही विशेष रूप से बधाई देने के लिए जानी जाती है। दीपिका-रणवीर को भी अपने ही अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। अमूल ने उन्‍हें ग्राफ‍िक्‍स बनाकर अनोखे अंदाज में बधाई दी। अमूल ने लिखा है- रणवीर नॉट स‍िंगल एनीमोर.....amul the deepik-tion taste!


 बुधवार को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली और दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं। बता दें, दीपिका और रणवीर ने  13 नवंबर को सगाई सेरेमनी की और यह सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

बताया गया कि बॉलीवुड के इस जोड़े की शादी दो रिवाजों करने की योजना है। चूंकि दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत से हैं तो 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की रस्म अदा की गई है। 

वहीं रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं तो 15 नवंबर को उनकी शादी सिंधी रीति-रिवाज की जाएगी। साथ ही सा खाने का मैन्यू भी दोनों दिन अलग-अलग रहने वाला है। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को बुलाया गया है।

Web Title: condom company deepika padukone and ranveer singh wedding:durex wished deepika padukone and ranveer singh wedding amul wishes also

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे