लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस होने की शिकायत दर्ज, 27 जनवरी को पेशी का आदेश

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 29, 2019 18:26 IST

इंदौर निवासी शिकायतकर्ता निशा छीपा (30) के वकील दुर्गेश शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) मनीष भट्ट ने अमीषा के खिलाफ उनकी मुवक्किल की शिकायत को बुधवार को दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर निवासी शिकायतकर्ता निशा छीपा ने अमीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।अमीषा को आगामी 27 जनवरी को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया है।

जिला अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्रीअमीषा पटेल के खिलाफ 10 लाख रुपये का चेक बाउंस होने की शिकायत दर्ज की है। इसके अलावा 43 वर्षीय अभिनेत्री को अगले साल 27 जनवरी को अदालत के सामने पेश होने को कहा है।

इंदौर निवासी शिकायतकर्ता निशा छीपा (30) के वकील दुर्गेश शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) मनीष भट्ट ने अमीषा के खिलाफ उनकी मुवक्किल की शिकायत को बुधवार को दर्ज किया।

यह शिकायत परक्राम्य लिखत अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट) की धारा 138 के तहत दायर की गयी है। उन्होंने बताया कि जेएमएफसी ने बुधवार को शिकायत पर सुनवाई करते हुए समन जारी कर अमीषा को आगामी 27 जनवरी को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया है।

शर्मा के मुताबिक निशा पेशे से कारोबारी हैं और अमीषा की परिचित हैं। अभिनेत्री ने फिल्म प्रोडक्शन के लिये रकम की आवश्यकता का जिक्र कर उनकी मुवक्किल से 10 लाख रुपये कथित तौर पर उधार लिये थे। उन्होंने कहा, "उधारी की अदायगी के लिये अमीषा ने मेरी मुवक्किल के नाम 10 लाख रुपये का चेक जारी किया था। यह चेक बैंक में जमा कराये जाने पर बाउंस हो गया, क्योंकि फिल्म अभिनेत्री के खाते में पर्याप्त रकम नहीं थी।"

अमीषा ने वर्ष 2000 में राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म "कहो ना...प्यार है" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

टॅग्स :अमीषा पटेलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच