लाइव न्यूज़ :

ऋषि वाल्मीकि पर टिप्पणी मामला: राखी सावंत मांगी माफी,कहा- मेरे मन बहुत सम्मान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 28, 2018 03:55 IST

पिछले साल राखी के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराने वाले अधिवक्ता नरेंदर आदिया भी इस मौके पर मौजूद थे।

Open in App

लुधियाना, 28 अप्रैल। बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने एक निजी टेलीविजन चैनल पर पिछले साल भगवान वाल्मीकि के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने यहां वाल्मिकी समुदाय के कई लोगों की उपस्थिति में माफी मांगी। 

राखी ने समुदाय के लोगों से कहा कि भगवान वाल्मिकी के लिए मेरे मन बहुत सम्मान है। पिछले साल राखी के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराने वाले अधिवक्ता नरेंदर आदिया भी इस मौके पर मौजूद थे। नरेंदर ने दावा किया कि राखी ने अदालत में एक लिखित माफी मांगी है और सुनवाई की अगली तारीख 18 मई है। 

सूचना मिलने के बाद जब मीडिया के लोग पहुंचे तो पहले उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।  बाद में खुद राखी सावंत ने मीडिया के सामने ही भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर के आगे हाथ जोड़ कर और सिर झुका कर अपने कहे हुए आपत्तिजनक शब्दों के लिए माफी मांगी। 

बाद में वकील के साथ समझौते पेपर पर अपने दस्तखत किए। केस करने वाले वकील नरेंदर आदिया ने कहा की वह इस बात से पूरी तरह से सहमत और संतुष्ट हैं की राखी सावंत को अपनी गलती का अहसास हुआ है और उन्होंने इस बात को लेकर माफी भी मांग ली। 

टॅग्स :राखी सावंतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच