लाइव न्यूज़ :

गिन्नी चतरथ को नशे में कपिल शर्मा ने किया था प्रपोज, कॉमेडियन का खुलासा- वह फोन पर कांप गई थी

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2022 17:00 IST

गिन्नी चतरथ को अपनी सभी अभिनेत्रियों में पसंदीदा बताते हुए, कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खुलासा किया कि वे एक साथ थिएटर करते थे। वे उन्हें बहुत काम सौंपते थे।

Open in App
ठळक मुद्देनेटफ्लिक्स के एक शो में कपिल शर्मा ने बताया कि नशे में उन्होंने गिन्नी को प्रपोज किया थाकपिल शर्मा ने बताया कि उस दिन उन्होंने ऑफिसर चॉइस पी रखी थी आई एम नॉट डन यह स्पेशल शो 28 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा

मुंबईः कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स के स्टैंड-अप स्पेशल 'आई एम नॉट डन स्टिल' पर अपनी प्रेम कहानी पर खुल कर बात की है। सोमवार को साझा किए गए एक नए प्रोमो में कपिल शर्मा ने फोन कॉल पर गिन्नी को प्रपोज करने की हिम्मत देने के लिए शराब के एक ब्रांड को धन्यवाद दिया। एक मिनट के लंबे वीडियो में, कपिल ने अपने छात्र दिनों की कहानी सुनाई जब वे एक ही नाटक मंडली में थे।

गिन्नी को अपनी सभी अभिनेत्रियों में पसंदीदा बताते हुए, कॉमेडियन ने खुलासा किया कि वे एक साथ थिएटर करते थे। बकौल कपिल- मैं उसे बहुत काम सौंपता था। वह मुझे फोन करती थीं और रिपोर्ट करती थीं कि आज क्या हुआ और उन्होंने कितना रिहर्सल किया। प्रोमो में कपिल शर्मा आगे बताते हैं कि एक दिन गिन्नी ने उनको फोन किया जब वह नशे में थे। 

बकौल कपिल, "एक दिन इसने फोन किया। मैंने ऑफिसर चॉइस पी रखी थी। मैंने फोन उठाते ही पूछा क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?' वह (गिन्नी) कांप गईं...उन्होंने सोचा कि इस आदमी में इतनी हिम्मत कैसे आ गई। कपिल कहते हैं मैं शुक्र करता हूं भगवान का कि मैंने उस दिन ताड़ी नहीं पी रखी थी।

अगर मैंने ताड़ी पी रखी होती तो मेरा सवाल ही बदल जाता। कहता गिन्नी तेरे पापा को ड्राइवर चाहिए। गिन्नी से शो पर मुखातिब होते हुए कपिल कहते हैं- गिन्नी आप बहुत अच्छे घर से हो। आपकी पैसेवालीं घर से हैं तो स्कूटरवाले लड़के से क्या सोचकर प्यार किया था तुमने? गिन्नी उसी लहजे में जवाब देती हैं। कहती हैं- कुछ नहीं पैसेवाले लड़के से तो सब प्यार करते हैं, मैंने सोचा था इस गरीब परिवारवाले लड़के का ही भला कर दूं।

कपिल ने 2018 में गिन्नी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी और एक बेटा है जिसका नाम अनायरा और त्रिशान है। इससे पहले के एक प्रोमो में कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए विवादित ट्वीट का जिक्र किया था। आई एम नॉट डन स्टिल शीर्षक वाले कपिल शर्मा के स्टैंड-अप में द कपिल शर्मा शो के उनकी मां और दोस्त भी शामिल होंगे। यह स्पेशल शो 28 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

टॅग्स :कपिल शर्माहिन्दी सिनेमा समाचारटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच