Sunil Grover heart surgery: 44 साल की उम्र में सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी, सिमी ग्रेवाल ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2022 20:08 IST2022-02-02T20:07:24+5:302022-02-02T20:08:23+5:30

लोकप्रिय हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर के हृदय की सर्जरी हुयी है जिसके बाद धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Comedian and actor Sunil Grover recuperating after heart surgery Simi Garewal wishes him speedy recovery | Sunil Grover heart surgery: 44 साल की उम्र में सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी, सिमी ग्रेवाल ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

कोविड -19 प्रोटोकॉल के कारण आगंतुकों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं है।

Highlightsपरिवार को नियमित रूप से स्वास्थ्य अपडेट दिया जाता है।अभिनेता अस्पताल में भर्ती हैं और बेहतर हो रहे हैं।एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

मुंबईः कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर की 27 जनवरी को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में दिल की सर्जरी हुई है। सुनील 44 साल के हैं। अभिनेता अस्पताल में भर्ती हैं और बेहतर हो रहे हैं।एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

कोविड -19 प्रोटोकॉल के कारण आगंतुकों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं है। अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुनील (44) को पिछले सप्ताह मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था और 27 जनवरी को उनकी सर्जरी हुई थी।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘उनके हृदय की सर्जरी हुई थी और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जायेगी। हम उनके स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते।’’ सुनील ग्रोवर ‘‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’’ और ‘‘द कपिल शर्मा शो’’ में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल, वह प्राइम वीडियो की सीरीज‍़ ‘‘तांडव’’ और जी5 कॉमेडी सीरीज़ ‘‘सनफ्लावर’’ में नजर आए थे।

 

Web Title: Comedian and actor Sunil Grover recuperating after heart surgery Simi Garewal wishes him speedy recovery

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे