लाइव न्यूज़ :

शूटिंग फिर से शुरू करने पर CM जयराम ठाकुर का बयान, फिल्म उद्योग संबंधी अनुरोधों पर विचार जारी

By भाषा | Updated: June 12, 2020 21:15 IST

CM जयराम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन उद्योग से जुड़े करीब 55 हजार लोग इस महामारी और उसके कारण लागू लॉकडाउन से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देठाकुर ने कहा कि राज्य में इस समय संक्रमण के 475 मामले हैं और स्थिति चिंताजनक नहीं है और रोगियों के स्वस्थ होने की दर भी अधिक है। ठाकुर ने कहा, ‘‘नुकसान इतना ज्यादा हुआ है कि कोई इसकी भरपाई नहीं कर सकता। हमें मिलकर इसे सहना होगा।’’

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान राज्य में पर्यटन उद्योग की हालत खराब है और इसके पुनरुद्धार के लिहाज से उनकी सरकार राज्य को शूटिंग के लिए फिर से खोलने के फिल्म उद्योग के अनुरोध पर विचार कर रही है। ठाकुर ने कहा कि राज्य में इस समय संक्रमण के 475 मामले हैं और स्थिति चिंताजनक नहीं है और रोगियों के स्वस्थ होने की दर भी अधिक है। 

उन्होंने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘फिल्म उद्योग हमसे अनुरोध कर रहा है कि शूटिंग के लिए राज्य को खोला जाए और उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा तय सभी नियमों का पालन करने पर सहमति जताई है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश दुनिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है लेकिन राज्य के पर्यटन क्षेत्र की स्थिति कोरोना वायरस संकट के कारण खराब हो गयी है। 

उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग से जुड़े करीब 55 हजार लोग इस महामारी और उसके कारण लागू लॉकडाउन से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि होटल एक तरह से 20 मार्च से बंद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन उद्योग को पानी और बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए छह महीने की रियायत दी है, लेकिन यह काफी नहीं है। ठाकुर ने कहा, ‘‘नुकसान इतना ज्यादा हुआ है कि कोई इसकी भरपाई नहीं कर सकता। हमें मिलकर इसे सहना होगा।’’ 

टॅग्स :जयराम ठाकुरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच