बॉलीवुड एक्टर ने निशाना साधते हुए कहा- कागज मिले...तो जवाब मिला-नफरत, भुखमरी और मौत मिली...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 14, 2020 08:33 IST2020-04-14T08:33:54+5:302020-04-14T08:33:54+5:30

मनोज जोशी की बात करें तो वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह हर एक मुद्दे पर राय रखते नजर आ रहे हैं।

citizenship amendment act sushant singh reply over manoj joshi tweet | बॉलीवुड एक्टर ने निशाना साधते हुए कहा- कागज मिले...तो जवाब मिला-नफरत, भुखमरी और मौत मिली...

फाइल फोटो

Highlights नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों देश में जमकर बवाल हुआ है देश के अलग अलग हिस्सों में कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों देश में जमकर बवाल हुआ है। देश के अलग अलग हिस्सों में कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध का मुख्य केंद्र दिल्ली का शाहीन बाग रहा है। फिलहाल कोरोना वायरस के चलते पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है।मशहूर अभिनेता मनोज जोशी ने हाल में ही इसे लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर सुशांत सिंह ने उन्हें जवाब दिया।

मनोज जोशी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'कागज मिले कि नहीं इतने दिनो में?' उनके इस ट्वीट के बारे लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे। इसके बाद सुशांत सिंह ने जवाब देते हुए लिखा, 'कागजी वादे मिले, नफरत मिली, भुखमरी मिली, मौत मिली।
 

सुशांत और मनोज के दोनों के ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग तरह तरह से अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। सुशांत नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल हुए थे। एक्टर ने कई जगह भाषण दिए थे। वह लगातार इसके खिलाफ बात करते नजर आए हैं।

मनोज जोशी की बात करें तो वह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह हर एक मुद्दे पर राय रखते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मनोज ने कमलनाथ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्होंने कहा था कि भाजपा मध्य प्रदेश के लोगों को बेवकूफ बना रही है, क्योंकि इतने गंभीर संकट में भी राज्य में न कोई मंत्रिमंडल है, न ही कोई स्वास्थ्य मंत्री और ना ही गृह मंत्री। 
 

Web Title: citizenship amendment act sushant singh reply over manoj joshi tweet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे