सरोज खान ही नहीं इन सेलेब्स की भी हुई दिल का दौरा पड़ने से मौत, श्रीदेवी से लेकर ओमपुरी तक लिस्ट में हैं शामिल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2020 15:47 IST2020-07-03T15:47:45+5:302020-07-03T15:47:45+5:30
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर का आज निधन हो गया, वह 20 जून से अस्पताल में भर्ती थीं और शुक्रवार देर उन्हें दिल का दौरा पड़ा

बॉलीवुड के कई सेलेब्स मे दिल का दौड़ा पड़ने से दुनिया को कहा अलविदा (इंस्टाग्राम फोटो)
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब ढाई बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका अस्पताल में निधन हो गया। मालूम हो, तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी सरोज खान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। दरअसल, पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
सरोज खान के निधन से हर कोई हैरान है। बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े स्टार्स हुए जिनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। यहां हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे कि जिन्होंने दिल का दौरा पड़ने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।
श्रीदेवी
ओम पुरी
रीमा लागू
इंदर कुमार
फारुख शेख




