लाइव न्यूज़ :

विवादों में घिरीं सोनाक्षी सिन्हा,मुरादाबाद में चार्जशीट हुई दाख‍िल, एक्‍ट्रेस पर धोखाधड़ी का लगा आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2020 15:24 IST

सोनाक्षी ने पिछले साल धोखाधड़ी के इस मामले में मुरादाबाद पहुंचकर पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज करवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अब तक के करियर में तरह तरह की फिल्मों में काम किया है।हाल ही में सोनाक्षी विवादों में घिरती नजर आ रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अब तक के करियर में तरह तरह की फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस के काम और लुक्स दोनों को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन हाल ही में सोनाक्षी विवादों में घिरती नजर आ रही हैं।सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में मुरादाबाद के कटघर थाने ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

ये मामला बीते साल का है।  सोनाक्षी ने पिछले साल धोखाधड़ी के इस मामले में मुरादाबाद पहुंचकर पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज करवाया था। लेकिन इस मामले में कोई भी कार्यवाई नहीं की गई थी।

मुकदमा दर्ज हुए करीब एक साल हो गया है लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया । प्रमोद शर्मा पीएम, सीएम और अन्य अघिकारियों को टैग करते हुए रोजाना ट्वीट कर रहे थे। उन्होंने अपने ट्वीट में पुलिस द्वारा मामले में बरती जा रही लापरवाही को लेकर उन्होंने कई बातें लिखी। अब इस मामले में चार्जशील दाखिल की गई है।

एक साल पहले प्रमोद शर्मा नाम के शख्स ने ये मामला दर्ज करवाया था। प्रमोद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई अधिकारियों से ट्विटर पर टैग करते हुए मदद मांगी थी। साथ ही उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

जानें मामला

 एक्ट्रेस ने 13 सिंतबर 2018 को एक स्टेज शो में परफार्म करना था। सोनाक्षी पर आरोप है कि एक्ट्रेस को ईवेंट के लिए 24 लाख की रकम दी गई थी फिर भी एक्ट्रेस वहां नहीं पहुंची थी। 

जिसके बाद इस मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। मुरादाबाद पुलिस अब हाल ही में इस मामले में सोनाक्षी का बयान लेने मुंबई पहुंची थी। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस सोनाक्षी का बयान ने लेने उनके जुहू स्थिति घर पहुंची थी।

 इस मामले में जुहू पुलिस की भी मदद ली गई है। खबर के अनुसार जब पुलिस सोनाक्षी के घर पहुंची तो वह घर पर नहीं थीं। ऐसे में पुलिस की टीम एक बार फिर से सोनाक्षी से इस मामले में मिलने जा सकती है। वहीं, इस प्रकरण पर सोनाक्षी के मैनेजर का कहना बै कि एक्ट्रेस के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच