Chandrayaan-2: बॉलीवुड ने की इसरो की तारीफ, अनुपम खेर से आर माधवन तक ने किया ट्वीट-पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन्स

By मेघना वर्मा | Updated: September 7, 2019 10:31 IST2019-09-07T09:49:51+5:302019-09-07T10:31:20+5:30

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इसरो दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया। इस घटनाक्रम पर लगातार सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

Chandrayaan2: bollywood celebs reactions on Chandrayaan-2 | Chandrayaan-2: बॉलीवुड ने की इसरो की तारीफ, अनुपम खेर से आर माधवन तक ने किया ट्वीट-पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन्स

Chandrayaan-2: बॉलीवुड ने की इसरो की तारीफ, अनुपम खेर से आर माधवन तक ने किया ट्वीट-पढ़ें सोशल मीडिया रिएक्शन्स

Highlightsचंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इसरो दफ्तर पहुंचे।

पूरे देश की नजर कल से‘चंद्रयान-2’ पर थी। मगर देर रात बाद पता चला कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। इसी घटनाक्रम पर सोशल मीडिया में लगातार रिएक्शन्स आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को संबोधित किया। आज सुबह आठ बजे से वह वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे उनका हौसला अफजायी कर रहे थे। साथ ही यह भी बता रहे थे कि इसरो के वैज्ञानिकों के साथ इस समय पूरा देश खड़ा है। वहीं बॉलीवुड से भी लगातार इस घटना पर रिएक्शन्स आ रहे हैं। 

बॉलीवुड सेलेब्स भी इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़े हैं और इसे इसरो की जीत बता रहे हैं। आप भी पढ़े सोशल मीडिया पर इसके रिएक्शन्स

1. अनुपम खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी इस घटनाक्रम पर अपना रिएक्शन दिया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा, 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले...वेल डन इसरो...हमें आप पर गर्व है।

2. मुनमुन दत्ता

सब टीवी के चहीते शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा, 'सभी वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। ब्रावो...जो लक्ष्य आपने तय किया है उसका रास्ता आसान नहीं था। असफलता, सफलता के लिए मजबूत आधार है। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद।'

3. अशोक पंडित

फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हमें तुम पर गर्व है इसरो, सारे वैज्ञानिकों को बधाई जिन्होंने चंद्रयान-2 को चांद के इतने नजदीक पहुंचाया। आपको और ताकत मिले और भविष्य में यह और भी सफल रहे। नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया की उन्होंने इसरो की टीम से बातचीत की।'

 

4. श्रुति सेठ

5. सनी देओल 

6. आ माधवन 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इसरो दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया। संबोधन खत्म होने के बाद माहौल तब गमगीन हो गया, जब इसरो के अध्यक्ष के. सिवन फूट-फूटकर रो पड़े। वहां मौजूद पीएम मोदी ने तुरंत के. सिवन को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाने लगे। 

Web Title: Chandrayaan2: bollywood celebs reactions on Chandrayaan-2

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे