ऋत्विक और आशा का नहीं हुआ है ब्रेकअप, इस पोस्ट ने किया इशारा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2020 16:02 IST2020-04-25T16:02:52+5:302020-04-25T16:02:52+5:30

आशा नेगी, ऋत्विक के परिवार के काफी करीब थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ छह साल रहे। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया।

breakup rumours rithvik dhanjani wishes asha negi | ऋत्विक और आशा का नहीं हुआ है ब्रेकअप, इस पोस्ट ने किया इशारा

ऋत्विक और आशा का नहीं हुआ है ब्रेकअप, इस पोस्ट ने किया इशारा

Highlightsपवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी से भला कौन रूबरू नहीं हैदरअसल आशा की वेबसीरीज बारिश 2 का दूसरा पार्ट आने वाला है।

पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी से भला कौन रूबरू नहीं है। दोनों के कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल को हमेशा हर जगह साथ देखा जाता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों की पहली मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। दोनों एक लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे।हाल ही में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं।

अब एक पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। दरअसल आशा की वेबसीरीज बारिश 2 का दूसरा पार्ट आने वाला है। ऐसे में आशा ने हाल ही में इसका पोस्टर रिलीज किया। ऐसे में ऋत्विकधनजानी ने कुछ देर पहले ही आशा नेगी के अपकमिंग सीरीज 'बारिश 2' के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

इस पोस्टर को शेयर करते हुए ऋत्विक धनजानी ने लिखा है कि, 'इश्क की बारिश में भीगने के लिए तैयार हो जाइए।' इस पोस्ट में  ऋत्विक ने सीरीज के कलाकारों के साथ-साथ आशा नेगी को भी टैग किया है। इससे साफ हो रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो रहा है। ये फैंस के लिए एक खुशी की बात है।

ऋत्विक धनजानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में दो पोस्ट शेयर किए हैं। एक्टर ने एक पोस्ट में लिखा है कि प्यार जानने के लिए जरूरी है। यह जानना कि इसे दूसरे को देना कैसे है, अनकंडीशनली। अनकंडीशनल प्यार से परे इस दुनिया में कुछ भी नहीं, प्यार एक योगा है।

वहीं, एक दूसरे पोस्ट में ऋत्विक लिखते हैं कि कुछ भी दोबारा नॉर्मल नहीं हो सकता है। क्योंकि नॉर्मल होना काम नहीं कर पा रहा था। अगर हम वापस भी जाना चाहें, तो शायद हम उससे जुड़ी सीख को भूल चुके हैंय़ उम्मीद करता हूं हम ऊपर उठें और करियर में अच्छा काम करें।

दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही है।दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं बैठ रही थीं, जिसकी वजह से रिलेशनशिप में दरार आने लगी थी। खबर के अनुसार दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं। एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है दोनों को अलग हुए।  आशा और ऋतिक साथ में ही रहते थे, लेकिन अब आशा अपने घर चली गई हैं।दोनों ने अलग होने का फैसला ऋत्विक के स्पेन जाने से पहले लिया। 

2019 में खबर आई थी कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन बाद में दोनों ने इस बात को अफवाह करारा दिया था। आशा नेगी, ऋत्विक के परिवार के काफी करीब थीं। दोनों एक-दूसरे के साथ छह साल रहे। साल 2013, नवंबर में ऋत्विक और आशा ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया। इसके बाद दोनों साथ में डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में नजर आए।

Web Title: breakup rumours rithvik dhanjani wishes asha negi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे