Box Office Report: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' ने सलमान खान की 'भारत' को पछाड़ा, जानिए कैसे
By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 15, 2019 20:33 IST2019-11-15T20:33:59+5:302019-11-15T20:33:59+5:30
बॉलीवुड की केवल चार फिल्में हैं जिन्होंने सिंगल स्क्रीन कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इन फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' और 'टाइगर ज़िंदा है' शामिल हैं।

Box Office Report: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' ने सलमान खान की 'भारत' को पछाड़ा, जानिए कैसे
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वार' को जनता का खूब प्यार मिल रहा है। तभी तो इस फिल्म ने अब तक जमकर कमाई की है। इस फिल्म के एक्शन और एडवेंचर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। सिंगल स्क्रीन नंबरों की बात करें तो 'वॉर' साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
सिंगल-स्क्रीन थिएटरों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है क्योंकि वे मल्टी-स्क्रीन में परिवर्तित हो रहे हैं। हालांकि, सिंगल स्क्रीन द्वारा किया गया व्यवसाय अभी भी इसमें शामिल अभिनेताओं के लिए स्टारडम का संकेत है।
बॉलीवुड की केवल चार फिल्में हैं जिन्होंने सिंगल स्क्रीन कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। इन फिल्मों में 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' और 'टाइगर ज़िंदा है' शामिल हैं।
'बाहुबली 2' सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है लेकिन बाकी तीन फिल्में सलमान खान की हैं। हालांकि, इस साल, ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' ने सलमान की 'भारत' को पछाड़ दिया है। BoxOfficeIndia.com के अनुसार 2019 में भारत भर में एकल स्क्रीन पर टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में कुछ इस प्रकार हैं...
1. वॉर - 74,72,00,000 (28 दिन)
2. कबीर सिंह - 54,82,00,000
3. भारत - 53,29,00,000
4. हाउसफुल 4 - 44,56,00,000 (17 दिन)
5. साहो (हिंदी) - 43,89,00,000
6. टोटल धमाल - 38,93,00,000
7. मिशन मंगल - 33,15,00,000
8. केसरी - 29,05,00,000
9. उरी - सर्जिकल स्ट्राइक - 27,94,00,000
10. सुपर 30 - 20,17,00,000