बोनी कपूर की दोनो पत्नियां नहीं देख पाईं अपने बच्चों की पहली फिल्म
By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 25, 2018 10:10 IST2018-02-25T09:48:53+5:302018-02-25T10:10:27+5:30
श्रीदेवी के साथ भी वही हुआ जो बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के साथ हुआ था।

बोनी कपूर की दोनो पत्नियां नहीं देख पाईं अपने बच्चों की पहली फिल्म
बोनी कपूर की दोनों पत्नियां अपने बच्चों की फिल्में नहीं देख पाईं। बोनी की दूसरी पत्नी श्रीदेवी का 24 फरवरी को निधन हो गया। वह दुबई में एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने दुबई गई हुई थीं। वह इन दिनों ब्रेसब्री से अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का इंतजार कर रही थीं।
जाह्नवी की डेब्यू फिल्म से पहले श्रीदेवी की मौत![]()
धड़क जुलाई में रिलीज होगी। लेकिन उसके पोस्टर को श्रीदेवी ने अभी से ट्विटर हैंडल पर पिन-टू-टॉप (कोई भी उस ट्विटर हैंडल पर जाए तो सबसे ऊपर दिखने वाली पोस्ट) कर रखा था। ताकि कोई भी अगर उनके ट्विटर हैंडल पर आता है तो सबसे पहले उनकी बेटी की आने वाली फिल्म के बारे में जाने।
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) November 16, 2017
इसे भी पढ़ेंः जिंदगी के आखिरी दिनों में श्रीदेवी ने जाहिर की थी ये चाहत, जो अधूरी रह गई
लेकिन वह खुद ही फिल्म रिलीज के पहले दुनिया छोड़ गईं। लेकिन यह पहली बार नहीं हुआ है। ठीक ऐसा ही बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के साथ भी हुआ था।
अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म से पहले श्रीदेवी की मौत![]()
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी की 25 मार्च, 2012 को कैंसर से मौत हो गई। जबकि उनके बेटे अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' 11 मई, 2012 को रिलीज हुई थी। श्रीदेवी की तरह ही वह भी अपने बेटे की पहले फिल्म को लेकर उत्साहित थीं।
अर्जुन कपूर शुरुआती दिनों में अभिनय तरफ रुख नहीं रहे थे। बल्कि वे जीवन को लेकर निराश बताए जाते थे। लेकिन जब उन्होंने फिल्मों का रुख किया उनकी मां बेहद खुश थीं। लेकिन मोना शौरी कपूर की 'इशकजादे' की रिलीज के करीब दो महीने पहले ही मौत हो गई।

