जाह्नवी-ईशान के अफेयर पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताई दोनों के रिश्ते की सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2019 14:35 IST2019-07-30T14:35:54+5:302019-07-30T14:35:54+5:30

अपने रिश्तों पर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने साफ तौर पर कभी कुछ नहीं कहा लेकिन अब बोनी कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

boney kapoor reacts on ishaan khatter janhvi kapoor link up rumours | जाह्नवी-ईशान के अफेयर पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताई दोनों के रिश्ते की सच्चाई

जाह्नवी-ईशान के अफेयर पर बोनी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताई दोनों के रिश्ते की सच्चाई

Highlightsजाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने धड़क फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।इस फिल्म से ही दोनों के अफेयर की खबरें भी मीडिया में आने लगी थीं।

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने धड़क फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म से ही दोनों के अफेयर की खबरें भी मीडिया में आने लगी थीं। दोनों को आए दिन साथ देखा जाता रहता है। अपने रिश्तों पर जाह्नवी और ईशान ने साफ तौर पर कभी कुछ नहीं कहा लेकिन अब बोनी कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार बोनी कपूर ने जाह्नवी और ईशान के रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बोनी ने कहा है कि जाह्नवी और ईशान ने साथ में फिल्म की है। दोनों पहले से ही दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती की मैं इज्जत करता हूं।

 ईशान जाह्नवी से मिलने उनके घर जाते हैं इस पर भी बोनी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि  ये बातें सब फिजूल की बातें हैं, धड़क रिलीज के बाद से ईशान कभी घर नहीं आए हैं। ईशान और जाह्नवी के बीच अच्छी दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है। 

मैं दोनों की दोस्ती की इज्जत करता हूं। बोनी कपूर के इस बयान से साफ हो गया है कि जाह्नवी और ईशान के बीच केवल दोस्ती है दोनों के बीच कोई और रिश्ता नहीं है। धड़क में ईशान की एक्टिंग की तारीफ हुई थी।

 धड़क एक ऑनर किलिंग पर बनी थी। फिल्म को पर्दे पर सफलता मिली थी। कमाई के मामले में भी फिल्म सफल रही थी। जाह्नवी इन दिनों अपने कई प्रोजक्ट्स में बिजी चल रही हैं।

Web Title: boney kapoor reacts on ishaan khatter janhvi kapoor link up rumours

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे