लाइव न्यूज़ :

बेखौफ होकर घर से बाहर निकलकर घूमने वाले लोगों से अमिताभ बच्चन की अपील, कहा- मैं हाथ जोड़ रहा हूं...

By अमित कुमार | Updated: April 5, 2020 17:08 IST

दिन-प्रति दिन यह वायरस भारत में भी फैलता जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग इस महामारी को सीरियसली नहीं ले रहे हैं। वह लगातार बिना वजह घर से बाहर निकलकर घूम रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों से बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने एक खास अपील की है।बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने विचार फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

कोरोना वायरस की वजह से भारत में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 77 तक पहुंच गई है। दिन-प्रति दिन यह वायरस भारत में भी फैलता जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग इस महामारी को सीरियसली नहीं ले रहे हैं। वह लगातार बिना वजह घर से बाहर निकलकर घूम रहे हैं। 

ऐसे लोगों से बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन ने एक खास अपील की है। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने विचार फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन अब कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर लोगों से इस खतरनाक महामारी से बचने की गुजारिश की है। 

बिग बी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'YOU !! yes YOU ! आप ही से बात कर रहा हूं मैं ! सुनो मेरी बात !! इस कोरोना बीमारी को समझो, घर में रहो, बाहर मत निकलो। हाथ जोड़ रहा हूं मैं।'बिग बी ने आगे लिखा, 'यह वायरस अपना घर ढूंढ रहा है और वो घर उसे इंसानों के अंदर मिलता है। अपने घर का दरवाजा बंद कर दो। घुसने ना पाए।'

सबसे ज्यादा 24 मौत महाराष्ट्र में 

बता दें कि मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 से सबसे ज्यादा 24 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 10 मौत गुजरात में, सात तेलंगाना में, दिल्ली और मध्य प्रदेश में छह-छह और पंजाब में पांच मौत हुई हैं। कर्नाटक में चार लोगों की जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौत हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच