लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: कृति में देखे थे कोरोना के लक्षण तो सलमान खान ने खाईं पत्तियां, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2020 20:12 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

कोरोना वायरस के इस एक्ट्रेस में दिखे लक्षण, एक्ट्रेस ने कहा- मैं डर गई थी...

मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कृति खरबंदा ने कहा है कि जब मैं इंटरनेशनल फ्लाइट से वापस आने के बाद जैसे ही मैं घर पहुंची, लक्षण दिखाई देने लगे। इससे मैं काफी डर गई थी। मुझे उस वक्त लगा कि मैं संक्रमित हो गई हूं। लेकिन उस वक्त मुझे बुखार नहीं था।  जब मैं डॉक्टर के पास गई तो,मुझे लोगों से अलग रहने का सुझाव दिया और लक्षण चेक करने को कहा। एक्ट्रेस ने कहा है कि हालांकि मैं थोड़े दिनों में ठीक महसूस करने लगी

लॉकडाउन के बीच हरी पत्तियां खाते नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लॉकडाउन के बीच अब सलमान ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह काले रंग के घोड़े का सामने नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखेंगे कि कैसे सलमान हरी पत्तियां खाते नजर आते हैं। वीडियो में देखेंगे कि पहले सलमान खुद पत्तियां खाते हैं उसके बाद वह घोड़े को भी वही पत्तियां खिलाते हैं। सलमान इस दौरान बेहद मस्ती के रूप में नजर आते हैं। सलमान ने इन दिनों अपनी दाढ़ी बड़ा ली है।

हनुमान जयंती भूल गया बॉलीवुड का ये डायरेक्टर तो लिखा-इंसानियत न भूलूँ ये...

अनुभव सिन्हा ने हाल ही में ट्वीट किया है। डायरेक्टर ने ट्वीट करके लिखा है कि हाँ भई कल हनुमान जयंती भूल गया, किसी साल शब ए बारात भूला हूँगा किसी साल ईद और किसी साल क्रिसमस। इंसानियत न भूलूँ ये कोशिश लगातार रहती है। क्या पागल हो गए हो तुम लोग???

पीएम मोदी ने शेयर किया कैलाश खेर का वीडियो तो बॉलीवुड सिंगर ने साधा निशाना, कही ये अहम बात

पीएम मोदी ने हाल ही में कैलाश खेर के एक वीडियो के ट्वीट का रिप्लाई दिया है। सिंगर सोना महापात्रा को ये बात अच्छी नहीं लगी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि इस समय सबको साथ आया चाहिए लेकिन कैलाश खेर मीटू के आरोपी हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला टीवी एक्ट्रेस का शव, दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस

तेलुगू इंडस्ट्री में काम करने लाली टीवी एंकर और एक्ट्रेस विश्वशांति का हाल ही में  निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। एक्ट्रेस की डेड बॉडी पुलिस तो उनके हैदराबाद के घर में मिली है।विश्वशांति यहां एल्लारेड्डी गुड़ा इंजीनियर्स कॉलोनी में रहती थीं। एक्ट्रेस की मौत से सनसनी फैल गई है। हर कोई एक्ट्रेस की अचानक  हुई मौत से चौंक गया है। खबर के अनुसार  विश्वशांति को गुरूवार की सुबह उनके घर में मृत पाया गया। अभिनेत्री पांचवीं मंजिल पर रहा करती थीं। जब वो अपने घर से बाहर नहीं निकलीं तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच