लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: लॉकडाउन में खेसारी और सपना ने जबरदस्त डांस से लोगों को बनाया दीवाना, पढ़ें बॉलीवुड की पांच खबरें

By अमित कुमार | Updated: April 17, 2020 18:20 IST

सपना चौधरी का गाना 'तू चीज लाजबाब' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अबतक 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देसपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म 'एक साजिश जाल' का गाना 'केस हाईकोर्ट में जाई' रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी की थ्रिलर फिल्म 'मिजेस सीरियल किलर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी बड़ी मात्रा में है। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं। रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है। देश में लॉकडाउन के बीच उनका एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, सपना चौधरी का गाना 'तू चीज लाजबाब' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को अबतक 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही सपना फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही हैं। सपना का यह सीधा-सादा अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। गाने में सपना ​काफी खूबसूरत लग रही हैं।

खेसारी लाल यादव का नया गाना 'केस हाईकोर्ट में जाई' रिलीज, यूट्यूब पर जमकर देख रहे फैंस

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर फैंस के बीच ट्रेंड करता ही रहता है। वहीं कई बार नए गाने के रिलीज होने पर वह ट्रेंडिंग लिस्ट के टॉप पर पहुंच जाते हैं। हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही गाने ने फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी है। 

दरअसल, फिल्म 'एक साजिश जाल' का गाना 'केस हाईकोर्ट में जाई' रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ ही दिनों में ही 'केस हाईकोर्ट में जाई' को लाखों बार देखा जा चुका है। खेसारी के साथ-साथ गाने में शुभी शर्मा, पूजा गांगुली और काजल यादव नजर आ रही हैं। वहीं गाने को आवाज प्रियंका सिंह ने दी है। खेसारी अपनी शानदार फिल्मों और गानों की वजह से फैंस की पहली पसंद बने हुए हैं। 

जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' का ट्रेलर रिलीज, मर्डर-सस्पेंस का है पूरा डोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी की थ्रिलर फिल्म 'मिजेस सीरियल किलर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार दिखाई पड़ रही है। शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर1 मई को नेटफ्लिक्स पर किया जा रहा है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी चर्चाओं का माहौल गर्म है। 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि मनोज बाजपेयी को सीरियल किलर होने के आरोप में पुलिस पकड़ लेती है। इसके बाद उनकी पत्नी का रोल प्ले कर रही जैकलीन फर्नांडिस मनोज को बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय तलाश करती हैं। ट्रेलर देखने में बेहद ही शानदार है। फिल्म को फराह खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रखा गया है।

गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी के सवाल पर अर्जुन कपूर ने कहा- अभी शादी होगी भी तो कैसे...

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के कुछ उन सितारों में से हैं जिनेक रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से भी छिपा नहीं है। कभी दोनों पब्लिक प्लेस पर साथ में स्पॉट किए जाते हैं तो कभी लंच और डिनर डेट पर। रिसेंटली अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ शादी के सवाल पर अपनी बात रखी है। 

अर्जुन कपूर ने कहा- 'जब भी शादी करूंगा आप सबको बता दूंगा। लेकिन अभी शादी को लेकर किसी तरह की प्लानिंग नहीं है। अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी। जब भी शादी करनी होगी, आपलोगों से कुछ भी नहीं छिपाया जाएगा।' अर्जुन कपूर के अस जवाब के साथ ही दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। मलाइका भी शादी के सवाल पर अक्सर इसी तरह का जवाब देते नजर आईं हैं। 

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल की बढ़ी मुश्किलें, ट्विटर अकाउंड सस्पेंड होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज

16 अप्रैल को कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंड सस्पेंड कर दिया गया था। एक समुदाय विशेष पर लगातार टिप्पणी करने के कारण ट्विटर ने रंगोली चंदेल का अकाउंड सस्पेंड किया। अकाउंड सस्पेंड होने के बाद रंगोली चंदेल अब एक और नई मुसीबत में फंसती दिखाई पड़ रही हैं। दरअसल, एक न्यूज़ पोर्टल के मुताबिक, एक वकील अली कासिफ खान ने अम्बोली पुलिस स्टेशन में रंगोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

पुलिस में दर्ज कराए गए इस शिकायत में रंगोली पर आरोप है कि उन्होंने सस्ती पब्लिसिटी के लिए इस तरह का काम किया है। दुनिया अभी कोरोना से परेशान है और ऐसे समय में वह सस्ती पब्लिसिटी पाने में लगी हैं। रंगोली जब भी द्वेषपूर्ण भावनाओं वाले पोस्ट करती हैं तो उनके निशाने पर केवल एक समुदाय होता है। वहीं रंगोली ने अपने बचाव में ट्विटर पर पक्षपात का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :कंगना रनौतअर्जुन कपूरखेसारी लाल यादवबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच