लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर, तो इरफान ने निधन पर पाक सेलेब्स ने भी जताया दुख, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 09:30 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती हैं और फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैंइरफान खान के निधन पर पाकिस्तानी सेलेब्स ने भी दुख जाताया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

कोरोना वायरस: सिंगर कनिका कपूर ने पुलिस में दर्ज कराया बयान, बताया खुद को निर्दोष

अपने बयान में सिंगर ने खुद को निर्दोष करार दिया है। सिंगर ने कहा कि  मैं 10 मार्च को यूके से भारत आई थी। जबकि 18 मार्च को यूके से आने वालों के लिए क्वारनटीन में जाने की एडवाइजरी जारी हुई थी। साथ ही जो भी  संपर्क में आया वह कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है। साथ ही  एक रिश्तेदार के यहां पार्टी में मैं शरीक हुई। मैंने खुद अपनी जांच कराई, एडमिट रही, बाद में होम क्वारनटीन भी रही थी।

मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर ऋषि कपूर, दिल्ली में रह रही बेटी रिद्धिमा ने जाने की मांगी इजाजत

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे।  लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं।एनबीटी की खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती पिता को देखने के लिए रिद्धिमा ने इजाजत मांगी है, दरअसल  रिद्धिमा  इन दिनों दिल्ली में अपने घर पर हैं।

इरफान के निधन से पाकिस्तानी कलाकार भी दुख में डूबे, ट्वीट कर कहा- 'अल्फाज नहीं मिल रहे हैं'

'द लंच बॉक्स', 'पीकू', 'तलवार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी शानदार फिल्मों के अभिनेता इरफान खान हमें छोड़कर चले गए हैं इस बात पर फैंस भरोसा करने को तैयार नहीं है। पाकिस्तानी सिनेमा में भी एक्टर ने निधन से दुख है। पाकिस्तानी सेलेब्स ने भी ट्वीट करके दुख व्यक्त किया है।

IAS अधिकारी ने जावेद अख्तर को लिया आड़े हाथों, कहा- आपको इतिहास का ज्ञान नहीं है पहले पढ़कर आइए, तो मिला ये जवाब

IAS अधिकारी संजय दीक्षित ने एक मामले में जावेद अख्तर  से कई सारे सवाल सोशल मीडिया पर पूछे और साथ ही कहा कि आपको इतिहास का ठीक प्रकार से ज्ञान नहीं है। संजय दीक्षित की इस बात पर जावेद ने उन्हें कहा कि मैं समझता हूं सब लेकिन आप कुछ ऐसे इतिहासकारों से ज्ञान लें जिनकी कुछ विश्वस्नीयता हो इतिहास में।

ऋषि कपूर खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती, अच्छी सेहत के लिए फैंस ने उठाए दुआओं के हाथ

ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में लगभग एक साल लंबे कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे थे। लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं।बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर की कंडीशन क्रिटिकल है, लेकिन अभी स्टेबल हैं।

जैसे ही ये खबर लोगों को मिली, उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगी जाने लगीं। उनके फैन्स जल्द उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपऋषि कपूरइरफ़ान खानजावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच