लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: अनुष्का शर्मा को मिला लीगल नोटिस, तो नवाजुद्दीन की एक फिल्म होगी OTT पर रिलीज -पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2020 09:49 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन की एक और फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती हैमालिनी अवस्थी ने कांग्रेस नेता को नोटिस भेजा है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

आयुष्मान भारत लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ होने पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, अजय देवगन ने यूं की तरीफ

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने रिप्लाई किया और उन्होंने लिखा है कि दुनिया का सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) ने एक करोड़ लाभार्थियों का लैंडमार्क क्रॉस कर लिया हैय़ दो साल में एक बहुत बड़ी उपलब्धि, इस उपलब्धि पर मैं पीएम मोदीजी को बधाई देता हूं। एक सेहतमंद राष्ट्र ही मजबूत राष्ट्र होता है।

प्रवासी मजदूरों की हालत पर गुलजार ने लिखी दिल छू जाने वाली कविता, कहा- मरेंगे तो वहीं जा कर जहां पर जिदगी है...

इस बीच गीतकार गुलजार ने इन प्रवासी मजदूरों की व्यथा अपनी एक कविता में लिखी है। इस कविता को उनके फेसबुक पेज से साझा किया गया है। ये कविता फैंस का दिल छू लेने वाली है।

विवादों में घिरी पाताल लोक, जातिसूचक शब्दों को लेकर अनुष्का शर्मा को मिला लीगल नोटिस

 लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजा है और अनुष्का शर्मा ने माफी मांगने को कहा है। 18 मई को ये नोटिस भेजा गया है। भेजे गए इस नोटिस में वीरेन सिंह गुरुंग ने  कहा है कि इस वेब सीरीज में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल हुआ है, जिससे पूरे नेपाली समुदाय का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा है कि सीजन एक के एपिसोड दो में 3 मिनट और 41 सेकेंड पर पूछताछ के दौरान शो में महिला पुलिस नेपाली किरदार पर जातिवादी गाली का इस्तेमाल करती है।

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कांग्रेस नेता को भेजा मानहानि नोटिस, कहा- मांगें माफी

मालिनी अवस्थी की तरफ से 19 मई को कांग्रेस नेता गौरब पांधी के द्वारा किए गए ट्वीट पर लीगस नोटिस भेजा गया है।नोटिस में कहा गया है कि बिना दोनों की सहमति के अलग-अलग फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। साथ ही इसमें कहा गया है कि  तुरंत पब्लिक डोमेन से दोनों की फोटो हटाएं। इतना ही नहीं नोटिस में कहा गया है कि ट्वीट में कांग्रेस नेता की तरफ से कई ऐसी बातें की गई हैं जो गलत हैं। इस टिप्पणी से सिंगर की छवि धूमिल हुई है  और इन सबके लिए वह बिना शर्त तत्काल माफी मांगे और ट्विटर पर से दोनों की फोटो हटाएं।

नवाजुद्दीन की रोमांटिक फिल्म 'बोले चूडि़यां' भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हो सकती है रिलीज, मेकर्स कर रहे हैं विचार

अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म "घूमकेतू" के रिलीज की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी 5 पर रिलीज किया जाएगा। अब नवाज की एक और फिल्म ओटीटी पर रिलजी हो सकती है। इस फिल्म का नाम है बोले चूड़ियां।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअजय देवगनअनुष्का शर्मागुलजारनवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई