लाइव न्यूज़ :

9Pm9Minute: पीएम मोदी की अपील पर एकजुट हुए सितारे, अमिताभ-अक्षय से लेकर कार्तिक-रणवीर तक ने जलाए दीये,देखें फोटोज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2020 06:53 IST

कोरोना वायरस के कहर बीच पीएम मोदी की अपील पर बॉलीवुड सेेलेब्स ने रविवार को घरों में दिए, मोमबत्ती आदि जलाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से इन दिनों भारत जंग लड़ रहा हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार रात 9 बजे एक अनोखा नजारा देखने को मिला है।

कोरोना वायरस से इन दिनों भारत जंग लड़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार रात 9 बजे एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। रात 9 बजे पीएम की अपील के बाद लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर दी थी। घर के बाहर और बालकनी और छतों आदि पर लोगों ने दीया, मोबाइल की टार्च आदि जलाई। इस मुहिम में बॉलीवुड के भी लगभग सभी सितारे शामिल हुए हैं।

अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया। इस मौके पर बिग बी टॉर्च जलाकर एकता का संदेश दिया। हाल ही में कोरोना की अभूतपूर्व स्थिति को समझते हुए अमिताभ बच्चन ने एक पहल शुरू की, जिसका नाम 'वी आर वन (हम एक हैं)' है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार देश के कामों में हमेशा आगे बढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर अक्षय ने दीये जलाकर एकता का संदेश दिया। साउथ फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत भी पीएम मोदी की अपील का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने ठीक 9 बजे मोमबत्ती जलाकर एकता का संदेश दिया।  रणदीप हुड्डा ने भी दीया जलाओ मुहिम का समर्थन करते हुए अपनी बालकनी में दिए जलाए। इस मौके पर उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जब अंधेरा होने लगता है, तो हमेशा आशा की किरण की तलाश करें। णवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इस मौके नजर आए। उन्होंने अपनी बालकनी पर दीये जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से इसकी तस्वीर शेयर की है। विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दीये जलाकर संदेश दिया। उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अनुष्का दीये जला रही हैं और विराट उनके पास बैठे हैं। तस्वीर में उनका प्यार डॉग भी नजर आ रहा है। पीएम मोदी की मुहिम को कार्तिक आर्यन का भी साथ मिला। उन्होंने दीये जलाकर एकजुटता का संदेश दिया। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर दीये जलाते हुए अपनी तस्वीरे शेयर की है। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने भी दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ देश की एकता का संदेश दिया।बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने भी दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ देश की एकता का संदेश दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनअक्षय कुमाररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल