बर्थडे के दो दिन पहले ही सलमान खान को सांप ने काटा, घटना से फीका पड़ा जन्मदिन, क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन
By आजाद खान | Updated: December 26, 2021 13:46 IST2021-12-26T13:44:38+5:302021-12-26T13:46:42+5:30
इसी महीने 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है। सलमान अपना जन्मदिन, क्रिसमस और नया साल अपने फार्म हाउस में मनाने गए थे।

बर्थडे के दो दिन पहले ही सलमान खान को सांप ने काटा, घटना से फीका पड़ा जन्मदिन, क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन
मनोरंजन:सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। सुपरस्टार सलमान खान को एक सांप के काटने की बात सामने आई है। खबरों के अनुसार, यह घटना तब घटी जब
एक्टर अपने पनवेल के फार्म हाउस पर क्रिसमस मनाने गए थे। इस घटना के बाद सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया गाया है जहां डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन भी इसी महिने है और उनके साथ यह घटी घटना को देख यह कहा जा सकता है कि शायद वे अपना जन्मदिन न मना पाए।
सलमान को कैसे काटा सांप ने
मामले की जानकारी देते हुए सलमान खान के मैनेजर जोर्डी पटेल ने बताया कि यह घटना 25 दिसंबर को तब घटी जब वे अपने पूरे फैमिली और दोस्तों के साथ अपने पनवेल के फार्म हाउस पर क्रिसमस और नया साल मनाने गए थे। उनके मुताबिक, फार्म हाउस में मौजूद एक सांप ने उन्हें काट लिया जिसके बाद उन्हें कामोठे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनका वहां इलाज चला और आज सुबह 9 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सलमान खान की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है।
27 दिसंबर को है सलमान खान का बर्थडे
आपको बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थडे है और वे इसे मनाने के लिए ही पूरे फैमिली और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस गए थे। लेकिन अब इस घटना के बाद यह कहा जा रहा है कि वे शायद इस साल अपना बर्थडे न मना पाए। सुपरस्टार सलमान खान आखिरी बार फिल्म अंतिम में नजर आए थे जिसमें आयुष शर्मा लीड रोल में थे। सलमान की कई और फिल्में भी जल्दी आने वाली हैं।