लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने साधा निशाना, लिखा-आज एक बार फिर हम ‘खंडित’ हैं और इस बार फिर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 10, 2020 12:48 IST

बीते काफी समय से विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर नागरिका संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में  विवेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

बीते काफी समय से विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर नागरिका संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। वह इसके पक्ष में ट्वीट करते नजर आए हैं। अब हाल ही में डायरेक्टर ने एक ट्वीट में एक कहानी पेश की है और बताया है कि भारत को पहले से लेकर अब तक खंडित अपनों ने ही किया है।

विवेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि Short Story: भारत की कहानी...७० साल पहले, आज़ादी के वक्त हम ‘खंडित’ हुए। खंडित करने वाले अपने ही थे। ३० साल पहले हम फिर कश्मीर में ‘खंडित’ हुए। तब भी खंडित करने वाले अपने ही दोस्त और पड़ोसी थे। आज एक बार फिर हम ‘खंडित’ हैं। और इस बार फिर ‘खंडित’ करने वाले अपने ही हैं।

विवेक अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं।  विवेक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। विवेक ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू बतौर निर्देशक वर्ष 2005 में फिल्म चॉकलेट से किया था।

विवेक अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमे, चॉकलेट, धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, जिद, बुद्धा इन ट्रेफिक जाम और जुनूनियत शामिल है।साल 2018 में तनुश्री दत्त ने विवेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह फिल्म चॉकलेट डीप डार्क सीक्रेट में काम कर रही थीं और अग्निहोत्री ने कहा कि वह कपड़े उतारे और डांस करें ताकि साफ एक्सप्रेशन दे सकें। जिसके बाद विवेक ने तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस