शाहीनबाग पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने कसा तंज, कहा -हाँ ठीक है, सबको पता है कि कुछ लोग इसे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं पर...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 11, 2020 09:06 IST2020-02-11T09:06:26+5:302020-02-11T09:06:26+5:30
बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं

शाहीनबाग पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने कसा तंज, कहा -हाँ ठीक है, सबको पता है कि कुछ लोग इसे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं पर...
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। इसके पक्ष में बोलेने वाले सेलेब्स के पीछे विरोध करने वाले सेलेब पीछे पड़ जाते हैं। वहीं दिल्ली के शाहीनबाग में एक लंबे समय में सीएए और एनआरसी को लेकर एक विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसको लेकर एक डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है।
बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में विवेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।
विवेक ने एक बार फिर से शाहीन बाग को लेकर ट्वीट किया है। डायरेक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हाँ ठीक है, सबको पता है कि कुछ लोग इसे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। पर तुम तो अपने दिल का राज बताओ तुम क्या बनाना चाहते हो? #ShaheenBagh???
हाँ ठीक है, सबको पता है को कुछ लोग इसे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 11, 2020
पर तुम तो अपने दिल का राज बताओ तुम क्या बनाना चाहते हो? #ShaheenBagh???
विवेक अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं। विवेक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। विवेक ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू बतौर निर्देशक वर्ष 2005 में फिल्म चॉकलेट से किया था।
विवेक अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमे, चॉकलेट, धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, जिद, बुद्धा इन ट्रेफिक जाम और जुनूनियत शामिल है।साल 2018 में तनुश्री दत्त ने विवेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह फिल्म चॉकलेट डीप डार्क सीक्रेट में काम कर रही थीं और अग्निहोत्री ने कहा कि वह कपड़े उतारे और डांस करें ताकि साफ एक्सप्रेशन दे सकें। जिसके बाद विवेक ने तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है।