8 पुलिसवालों के हत्यारे विकास दुबे पर फूटा बॉलीवुड डायरेक्टर का गुस्सा, कहा- ये सीएम योगी का डर है

By अमित कुमार | Published: July 9, 2020 04:33 PM2020-07-09T16:33:46+5:302020-07-09T16:49:21+5:30

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। समाजिक मुद्दों पर वह बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।

bollywood director ashok pandit reaction on kanpur vikas dubey arrested | 8 पुलिसवालों के हत्यारे विकास दुबे पर फूटा बॉलीवुड डायरेक्टर का गुस्सा, कहा- ये सीएम योगी का डर है

विकास दुबे की मां ने बेटे के लिए कही यह बात। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsउज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विकास दुबे की सजा को लेकर हर कोई अपनी राय रख रहा है। फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी एवं कुख्यात अपराधी विकास दुबे के दो करीबी सहयोगी बृहस्पतिवार को अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए। विकास दुबे को भी मध्य प्रदेश के उज्जैन से बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था । विकास की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। 

उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विकास दुबे की सजा को लेकर हर कोई अपनी राय रख रहा है। इस बीच फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए अशोक पंडित ने विकास के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। अशोक पंडित ने ट्वीट कर विकास दुबे को फांसी पर चढ़ाने की मांग की। 

अशोक पंडित ने की योगी सरकार की तारीफ

अशोक पंडित ने कहा कि योगी सरकार के भय के कारण ही हुआ कि विकास दुबे जैसा कुख्यात आरोपी अपने बिल से बाहर निकल आया। यह सरेंडर या गिरफ्तार सिर्फ योगी आदित्यनाथ के डर की वजह से संभव है। बता दें विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर विकास दुबे ट्रेंड कर रहा है। अशोक पंडित के इस ट्वीट पर फैंस भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 

विकास दुबे की मां ने बेटे के लिए कही यह बात

विकास दुबे की मां सरला देवी से जब पत्रकारों ने उनके पुत्र की गिरफ्तारी की बात पूछा तो उन्होंने कहा कि ''सरकार जो उचित समझे वह करें, हमारे कहने से कुछ नही होगा ।'' मां ने कहा कि ''इतनी बड़ी सरकार, इस टाइम वह भाजपा में है नही, वह सपा में है इस टाइम ।'' जब उनसे खासकर पूछा गया कि उनका बेटा :दुबे: किस पार्टी में है तो उन्होंने साफ साफ कहा कि वह सपा :समाजवादी पार्टी: में है । मां सरला से जब पूछा गया कि अब सरकार को क्या करना चाहियें तो उन्होंने कहा कि ''हम क्या जाने क्या करना चाहियें ।'' 

Web Title: bollywood director ashok pandit reaction on kanpur vikas dubey arrested

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे