बॉलीवुड निर्देशक ने केजरीवाल को वोट करने के लिए किया ट्वीट!, लिखा-आज ‘आप’ को वोट देने जाना है
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2020 12:36 IST2020-02-08T12:35:55+5:302020-02-08T12:36:32+5:30
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं।

बॉलीवुड निर्देशक ने केजरीवाल को वोट करने के लिए किया ट्वीट!, लिखा-आज ‘आप’ को वोट देने जाना है
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज (8 फरवरी) को मतदान का दिन है। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। दिल्ली चुनाव में लगभग 672 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरी मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। ऐसे में बॉलीवुड डायरेक्ट अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया है।
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते रहते हैं। अनुभव ने अभी तक फैंस के सामने एक से एक बेहतरीन फिल्में पेश की हैं। अनुभव अपने ट्वीट के जरिए आए दिन सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। अब उन्होंने दिल्ली चुनाव को लेकर ट्वीट किया है।
अनुभव ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना उनको वोट देने को कहा है। अनुभव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली वालों,आज आप को वोट देने जाना है।आज ‘आप’ को वोट देने जाना है ।।चलिए निकलिए, स्कूल बनवाने हैं, हस्पताल बनवाने हैं, सड़कें बनवानी हैं।
दिल्ली वालों,
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) February 8, 2020
आज आप को वोट देने जाना है।
आज ‘आप’ को वोट देने जाना है ।।
चलिए निकलिए, स्कूल बनवाने हैं, हस्पताल बनवाने हैं, सड़कें बनवानी हैं।
इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि हम सबको श्रीराम बनने का अवसर मिलता है। हम सबको बुराई को हराने का अवसर मिलता है। दिल्ली, आठ फ़रवरी को तुम्हारा अवसर है। बुराई को हराइए। जय श्रीराम।
दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और RJD ने गठबंधन किया है। वहीं, भाजपा ने JDU और LJP से गठबंधन किया है। इसके अलावा BSP सहित कई अन्य दल भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।