लाइव न्यूज़ :

जया बच्चन के भाषण की बॉलीवुड हस्तियों ने प्रशंसा की, अनुभव सिन्हा, फरहान अख्तर, सोनम कपूर और तापसी पन्नू ने कहा-सलाम

By भाषा | Updated: September 15, 2020 20:20 IST

बच्चन ने राज्य सभा में अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी यह टिप्पणी लोक सभा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन की टिप्पणी के एक दिन बाद आई। अभिनेता ने कहा था कि फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों का सेवन एक समस्या है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया समेत अनुभव सिन्हा, फरहान अख्तर, सोनम कपूर और तापसी पन्नू जैसे कलाकारों ने सांसद की तारीफ की।रनौत दावा कर चुकी हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे मूवी माफिया जिम्मेदार है और उन्होंने बॉलीवुड को 'गंदा नाला' बताया था।जया जी को सादर प्रणाम भेजता हूँ। जिनको पता नहीं वो देख लें। रीढ़ की हड्डी ऐसी दिखती है।

मुंबईः राज्यसभा सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन द्वारा संसद में हिंदी फिल्म उद्योग को बदनाम करने को लेकर दिए गए बयान की उनके साथी कलाकारों ने तारीफ की है।

हालांकि बच्चन ने राज्य सभा में अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी यह टिप्पणी लोक सभा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन की टिप्पणी के एक दिन बाद आई। अभिनेता ने कहा था कि फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों का सेवन एक समस्या है।

सांसद ने कहा कि वह मनोरंजन उद्योग को 'गंदा नाला' कहने वालों से असहमत हैं। प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया समेत अनुभव सिन्हा, फरहान अख्तर, सोनम कपूर और तापसी पन्नू जैसे कलाकारों ने सांसद की तारीफ की लेकिन अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके भाषण की आलोचना करते हुए एक पोस्ट लिखा।

रनौत दावा कर चुकी हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे मूवी माफिया जिम्मेदार है और उन्होंने बॉलीवुड को 'गंदा नाला' बताया था। बच्चन ने कहा कि मनोरंजन उद्योग रोजाना सीधे तौर पर पांच लाख लोगों को रोजगार देता है। उन्होंने लिखा, '' मुझे कल बहुत बुरा लगा जब लोकसभा के एक सदस्य जो खुद फिल्म उद्योग से ताल्लुक रखते हैं, ने फिल्म उद्योग के बारे में खराब बोला। जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।"

बच्चन साफ तौर पर किशन के बयान की तरफ इशारा कर रही थीं

बच्चन साफ तौर पर किशन के बयान की तरफ इशारा कर रही थीं। बच्चन के भाषण को शेयर करते हुए फिल्मनिर्माता अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, '' जया जी को सादर प्रणाम भेजता हूँ। जिनको पता नहीं वो देख लें। रीढ़ की हड्डी ऐसी दिखती है।

वहीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा, '' मैं बड़ी होकर ऐसी बनना चाहूंगी।'' बच्चन ने कहा कि फिल्म उद्योग सरकार के विभिन्न पहलों के साथ हमेशा खड़ा रहा है। बच्चन ने कहा, '' मैं उम्मीद करती हूं कि जिन लोगों ने यहां दौलत और शोहरत कमाई, सरकार उन लोगों से कहेगी कि वे इस तरह की भाषा का प्रयोग न करें। मेरा मानना है कि यह बहुत जरूरी है कि सरकार फिल्म उद्योग का समर्थन करे न कि इसे खत्म करे। कुछ लोगों की वजह से, आप पूरे उद्योग की छवि को खराब नहीं कर सकते हैं।''

वहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि वह बच्चन से सहमत हैं कि फिल्म उद्योग ने संकट के समय हमेशा हाथ बढ़ाया है और यह अब 'कर्ज चुकाने' का समय है। प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी हैशटैग रिस्पेक्ट 'आदर' का इस्तेमाल किया। गिल्ड ने फिल्म उद्योग के साथ खड़े होने के लिए बच्चन का शुक्रिया अदा किया। इंडिया टुडे के साथ साक्षात्कार में मनोज बाजपेयी ने कहा कि फिल्म उद्योग को जिस तरह से मादक पदार्थ का अड्डा बताया जा रहा है, वह बिल्कुल 'अनुचित' है।

वहीं फिल्मनिर्माता जोया अख्तर, निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता-निर्माता निखिल द्विवेदी भी बच्चन के समर्थन में आए हैं। हालांकि अभनेत्री कंगना रनौत ने सीधे जया बच्चन से सवाल पूछते हुए ट्वीट किया, '' जया जी, क्या आप तब भी यही बात कहतीं जब मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को किशोरावस्था में पीटा जाता, मादक पदार्थ दिया जाता, उत्पीड़न किया जाता? क्या आप तब भी यही बात बोलतीं जब अभिषेक लगातार धौंस और प्रताड़ना की शिकायत करते और एक दिन फांसी से लटके मिलते? हमारे लिए दया दिखाइए।''

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपजया बच्चनकंगना रनौतरवि किशनरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच