लाइव न्यूज़ :

'परिणीता' से लेकर 'शकुंतला देवी' तक कैसा रह है विद्या बालन का 15 साल का फिल्मी सफर, एक्ट्रेस ने उठाया राज से पर्दा

By भाषा | Updated: August 4, 2020 14:57 IST

विद्या बालन ने 1995 में ‘हम पांच’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने पांच बहनों में से एक राधिका का किरदार निभाया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मों में विद्या बालन ने शुरुआत 2003 में बांग्ला फिल्म ‘‘भालो थेको’’ के साथ की।41 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने बायोपिक के लिए हमेशा इसलिए मना किया क्योंकि वे अच्छे नहीं थे।

हिन्दी सिनेमा में 15 साल पूरे होने पर अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि ‘परिणीता’ से लेकर ‘शकुंतला देवी’ तक का उनका सफर बहुत खूबसूरत रहा है और वह इसके लिए शुक्रगुजार हैं कि वह अभिनेत्री बनने के अपने एकमात्र सपने को जी रही हैं। ऐसा नहीं है कि डेढ़ दशक लंबे सफर में उतार-चढ़ाव नहीं आए हैं, लेकिन बालन ने अपना रास्ता खुद बनाया और हिन्दी सिनेमा में ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’ के माध्यम से महिलाओं के ‘हीरो’ बनने का ट्रेंड शुरू किया। 

जूम पर साक्षात्कार में बालन ने बताया, ‘‘यह (सफर) बहुत संतोषजनक रहा है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपना इकलौता सपना जी रही हूं.... अभिनेत्री होने का। जब ‘परिणीता’ शुरू हुई तो, मैंने सोचा अगर मैं सिर्फ एक यही फिल्म करने वाली हूं, तो मैं इस फिल्म को अपना सबकुछ देने वाली हूं। और मेरा रुख हमेशा ऐसा ही रहा है। देखो मैं यहां तक आ गयी।’’ 

‘हम पांच’ से बालन ने की थी करियर की शुरुआत

बालन ने 1995 में ‘हम पांच’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने पांच बहनों में से एक राधिका का किरदार निभाया था। फिल्मों में उन्होंने शुरुआत 2003 में बांग्ला फिल्म ‘‘भालो थेको’’ के साथ की। फिल्म में सौमित्र चटर्जी, परमव्रत चटर्जी, जॉय सेनगुप्ता और देवशंकर हालदार भी मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘हां, कुछ उतार चढ़ाव आए, कुछ चुनौतियां आयीं, कुछ सीख मिली। कभी-कभी लगता था कि मैं अपने करियर के सबसे निचले पायदान पर आ गई हूं, तो कभी लगता है शीर्ष पर हूं। यही इसकी सुन्दरता है और मैं आशा करती हूं कि मेरा पूरा जीवन यहीं गुजरेगा।’’ 

बायोपिक से खुश हैं विद्या बालन 

बालन ने अपने करियर में अलग-अलग महिलाओं के किरदार निभाए हैं, लेकिन सिल्क स्मिता के जीवन की कुछ घटनाओं पर बनी फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ के अलावा उन्होंने अभी तक कोई ‘बायोपिक’ नहीं किया था। 41 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने बायोपिक के लिए हमेशा इसलिए मना किया क्योंकि वे अच्छे नहीं थे। लेकिन बालन की 31 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘शकुंतला देवी’ भारत की ह्ययूमन कंप्यूटर और उनकी बेटी अनुपमा बनर्जी के जीवन पर आधारित है। फिल्म फिलहाल आमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। 

टॅग्स :विद्या बालनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस