लाइव न्यूज़ :

'थप्पड़' को अजीब फिल्म बताने वाले डायरेक्टर पर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: March 8, 2020 13:42 IST

बागी-3 के डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म 'थप्पड़' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अहमद खान ने तापसी की फिल्म की आलोचना की तो एक्ट्रेस ने पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे भले ही थिएटर में फिल्म की कमाई कुछ खास न रही हो, लेकिन तापसी के इस एक फैसले से समाज को एक बड़ा संदेश जरूर जाता है।इन दोनों के बीच हुई इस बहस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अच्छे कंटेट के बावजूद फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिंहा ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की। वहीं दूसरी ओर बागी-3 के डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म 'थप्पड़' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  अहमद खान ने तापसी की फिल्म की आलोचना की तो एक्ट्रेस ने पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया। 

स्पॉटब्वॉय में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अहमद खान ने 'थप्पड़' को एक अजीब फिल्म बताया। उन्होंने कहा, ' पति के एक थप्पड़ की वजह से पत्नी उसे हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएगी ये अजीब है। अगर पति एक थप्पड़ मारता है तो पत्नी को दो थप्पड़ लगाना चाहिए। अगर मैं अपनी पत्नी को थप्पड़ मारूं तो वह भी मुझे बदले में थप्पड़ मार सकती है, लेकिन इतनी सी बात के लिए तलाक लेना अजीब है।'

अहमद खान के इस बयान पर तापसी पन्नू ने पलटवार करते हुए कहा, 'वो ऐसी फिल्में बनाते हैं जो उन्हें सही लगती है, हम भी ठीक वैसा ही करते हैं। आखिर में दर्शक ही हैं जो फाइनल वर्डिक्ट देते हैं।' इन दोनों के बीच हुई इस बहस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ऐसी है फिल्म 'थप्पड़' की कहानी

दिल्ली की पॉश सोसाइटी में रहने वाली अमृता (तापसी पन्नू ) अपने पति विक्रम (पावैल गुलाटी ) से सिर्फ एक थप्पड़ की वजह से तलाक ले लेती हैं। विक्रम अपने करियर को लेकर काफी महत्वाकांक्षी रहता है। वह अमृता की खुशियों को समझ नहीं पाता और दोनों के बीच एक थप्पड़ को लेकर चीजें इतनी उलझती है कि नौबत तलाक तक पहुंच जाती है। भले ही थिएटर में फिल्म की कमाई कुछ खास न रही हो, लेकिन तापसी के इस एक फैसले से समाज को एक बड़ा संदेश जरूर जाता है। 

टॅग्स :थप्पड़ मूवीतापसी पन्नूबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!