गुड न्यूज: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर हैं प्रेग्नेंट? रिपोर्ट में किया गया दावा

By अमित कुमार | Updated: March 17, 2020 20:30 IST2020-03-17T20:30:37+5:302020-03-17T20:30:37+5:30

शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते आनंद आहूजा और सोनम कपूर शादी के लगभग दो साल बाद अब अपने पहले बच्चे की तैयारी कर रहे हैं।

bollywood actress Sonam Kapoor Ahuja And Anand Ahuja Expecting Their First Child | गुड न्यूज: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर हैं प्रेग्नेंट? रिपोर्ट में किया गया दावा

पति आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlights 8 मई, 2018 को सोनम कपूर ने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। प्रेग्नेंट होने के कारण सोनम कपूर इन दिनों किसी फिल्म को साइन नहीं कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सेलेब्स और फैंस के बीच अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह प्रमोशन से लेकर हर एक मूमेंट पर अपने स्टाइलिश आउटफिट से सारी महफिल लूट लेती हैं। सोनम कपूर को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का माहौल गर्म है। दरअसल, सोनम कपूर की मां बनने की खबर सामने आ रही है। 8 मई, 2018 को सोनम कपूर ने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। 

शाही एक्सपोर्ट के मालिक हरीश आहूजा के पोते आनंद आहूजा और सोनम कपूर शादी के लगभग दो साल बाद अब अपने पहले बच्चे की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड बबल्स की रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, इस बात को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रेग्नेंट होने के कारण सोनम कपूर इन दिनों किसी फिल्म को साइन नहीं कर रही हैं। आने वाले दिनों के लिए सोनम कपूर के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है। 

बता दें कि सोनम कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं। आनंद आहूजा को लेकर भी सोनम कपूर ने मीडिया के सामने लंबे समय तक चुप्पी बनाए रखी थी। शादी के बाद सोनम अधिक समय अपने पति के साथ लंदन में ही रहती हैं। सोनम कपूर की आखिरी फिल्म 'द जोया फैक्टर' कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। 

इससे पहले पिछले साल सोनम कुछ ऐसी ड्रेसज में नजर आईं जिसने उनके प्रेग्नेंट होने की चर्चाएं तेज गर्म कर दीं थी। सोनम कपूर येलो मैक्सी ड्रेस में नजर आई थीं। जिसको वह बार बार अपने पेट पर ठीक करती भी नजर आईं। लेकिन इसे बाद में अफवाह करार दे दिया गया था।

Web Title: bollywood actress Sonam Kapoor Ahuja And Anand Ahuja Expecting Their First Child

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे