लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी को कहा धन्यवाद, बोलीं - अगर हम साथ हैं तो...

By अमित कुमार | Updated: April 5, 2020 16:08 IST

पति निक जोनास के साथ मिलकर प्रियंका चोपड़ा ने पीएम केयर्स फंड में दान दिया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने उनके इस कदम की सराहना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 3,374 हो गए हैं। पीएम केयर्स फंड के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने गूंज, यूनिसेफ और फीडिंग अमेरिका जैसी कई संस्थानो को दान दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पति निक जोनास के साथ मिलकर प्रियंका चोपड़ा ने पीएम केयर्स फंड में दान दिया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने उनके इस कदम की सराहना की थी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कोई चाहे अकेला या कोई संस्था दान कर रही हो, इस समय सभी का साथ होना ज्यादा जरूरी है, स्वस्थ इंडिया के लिए सब मिलकर आगे आए। प्रियंका चोपड़ा, अनिल कुंबले आपको धन्यवाद पीएम केयर्स फंड में दान के लिए।'

पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद प्रियंका चोपड़ा नेउन्हें धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा, 'आपका शुक्रिया श्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी। हम सब साथ में बेहद मजबूत हैं, मैं उन सभी को भी थैंक्स कहना चाहूंगी जो इस मुश्किल की घड़ी में आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।' पीएम केयर्स फंड के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने गूंज, यूनिसेफ और फीडिंग अमेरिका जैसी कई संस्थानो को दान दिया है।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रविवार को बढ़कर 3,374 हो गए और मृतकों की संख्या 77 तक पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 3,030 लोग अब भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 266 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक अन्य व्यक्ति दूसरे देश चला गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीप्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?