हीरोइनें जितना पूरी फिल्म के लिए मांगती हैं, प्रियंका बस एक मिनट के लिए मांग रही हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 13:23 IST2017-12-16T12:20:48+5:302017-12-16T13:23:31+5:30

चर्चा है कि पिछले दो सालों में पहली बार देसी गर्ल अब हिंदी फिल्मों के गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस करने वाली हैं।

bollywood actress priyanka chopra charge 5 minute show for 5 crore | हीरोइनें जितना पूरी फिल्म के लिए मांगती हैं, प्रियंका बस एक मिनट के लिए मांग रही हैं

हीरोइनें जितना पूरी फिल्म के लिए मांगती हैं, प्रियंका बस एक मिनट के लिए मांग रही हैं

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा के स्टार पावर के बारे में हर कोई जानता है। भले ही प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दो सालों से बॉलीवुड की एक भी फिल्म साइन हीं की हो लेकिन वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका फिर से भारत वापसी करने की तैयारी में हैं। चर्चा है कि पिछले दो सालों में पहली बार देसी गर्ल अब हिंदी फिल्मों के गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस करने वाली हैं।


चर्चा है कि जी चैनल के अवार्ड समारोह में प्रियंका परफॉर्म करने वाली हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका से शो करने के लिए जितनी रकम की डिमांड की है उसको सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। प्रियंका ने सिर्फ 5 मिनट के परफॉर्मेंस  के लिए 4-5 करोड़ रुपए मांगे हैं। यानी प्रियंका एक मिनट के लिए 1 करोड़ चार्ज कर रही हैं। 

अब जाहिर सी बात है कि प्रियंका सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी हैं। प्रियंका इसी साल हॉलीवुड फिल्म से डेब्यू भी किया है। फिलहाल प्रियंका क्वांटिको 3 की भी शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। 

Web Title: bollywood actress priyanka chopra charge 5 minute show for 5 crore

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे