कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा दे रही थी फैंस को ये खास नसीहत, तभी हुआ कुछ ऐसा कि एक्ट्रेस ने...

By अमित कुमार | Updated: April 19, 2020 10:51 IST2020-04-19T10:51:58+5:302020-04-19T10:51:58+5:30

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने $100,000 दान देने की घोषणा की थी। प्रियंका ने कई एनजीओ में भी पैसे डोनेट किए हैं।

bollywood actress priyanka chopra angry reaction on instagram video viral | कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रियंका चोपड़ा दे रही थी फैंस को ये खास नसीहत, तभी हुआ कुछ ऐसा कि एक्ट्रेस ने...

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsप्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका कोरोना को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटी तक इन दिनों अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस दौरान पति निक जोनस के साथ अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। प्रियंका कोरोना को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। 

हाल ही में एक वीडियो चैट के जरिए वह अपने फैंस को इस महामारी से बचने के लिए कुछ उपाय बता रही थी। इंस्टाग्राम के जरिए प्रियंका फैंस को वायरस से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बता रही होती हैं। इसी दौरान प्रियंका के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें गुस्सा आ गया। दरअसल, जब वह फैन के साथ चैट कर रही थी, उसी दौरान पीछे से बर्तन गिरने जैसी आवाज आती है और प्रियंका के चेहरे पर इरिटटे होने वाला एक्सप्रेशन दिखाई देता है।

प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इससे पहले यूलिया भी लाइव चैट के दौरान फैंस से बातें कर रही थी तो सलमान खान ने बीच में एंट्री मारकर उनका मूड खराब कर देते हैं। इसके बाद यूलिया उन्हें वहां से जाने को कहती हैं। 

Web Title: bollywood actress priyanka chopra angry reaction on instagram video viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे