लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कोरोना खौफ के बीच पहली बार घर से बाहर निकलीं परिणीति चोपड़ा, फोटोग्राफर्स से कहा- मास्क किधर है...

By अमित कुमार | Updated: July 24, 2020 09:50 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लंबे समय बाद अपने घर से बाहर निकली हैं। इस दौरान फोटोग्राफर्स से वह बातचीत करती भी नजर आईं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन के बाद परिणीति चोपड़ा पहली बार घर से बाहर निकलीं।परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों घर में रहकर कोरोना वायरस के खत्म होने की बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्हें अपनी फिल्मों के पोस्टपोन होने का बड़ा अफसोस है। वह अपनी अगली फिल्म रिभु दासगुप्ता की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के प्रमोशन की तैयारी कर रही थीं कि अचानक सब कुछ ठहर गया। परिणीति बताती हैं, ''सिर्फ 'द गर्ल' ही नहीं मै अपनी एक और फिल्म 'साइना' को भी लेकर बहुत उत्साहित हूं।

कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन के बाद परिणीति चोपड़ा पहली बार घर से बाहर निकलीं। ऐसे में परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोटोग्राफर्स से बातचीत करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा फोटोग्राफर से मास्क को लेकर सवाल करती दिखाई पड़ रही हैं। फोटोग्राफर के चेहरे पर मास्क न देखकर परिणीति पूछती हैं कि मास्क किधर है। 

पहली बार घर से बाहर निकलीं परिणीति चोपड़ा

लॉकडाउन में परिणीति पहली बार घर से बाहर निकलीं और यश राज स्टूडियो के लिए जाती हुई नजर आईं। परिणीति ने कहा कि एक अच्छी बात यह भी हुई कि लॉकडाउन की वजह से सारी सड़कें एकदम सुनसान हो गई हैं। पोल्यूशन कितना कम हो गया है। साथ में हम सबको कितना खाली वक्त मिल गया है। सच में, घर में रहने का भी अपना मजा है। मैं अभी अपनी पसंदीदा किताबों को पढ़ रही हूं।'' 

स्टारडम की दौड़ में नहीं परिणीति चोपड़ा

इसमें कोई शक नहीं है कि परिणीति अब किसी भी स्टारडम की दौड़ में नहीं हैं। वरना एक समय था जब श्रद्घा कपूर, आलिया भट्ट जैसी कई बड़ी हीरोइनों के साथ उनकी तुलना की जाती थी, पर अब वह किसी भी तुलना में नहीं आती है। परिणीति कहती हैं, ''किसी भी को-स्टार के साथ मेरी केमिस्ट्री खराब नहीं है, इसलिए हताश होने की जरूरत नहीं है। मेरे पास अब भी कई फिल्में हैं। मैं अपनी दीदी प्रियंका चोपड़ा को बहुत फॉलो करती हूं। उनका स्ट्रगल मुझे याद है। इसके बाद उनका चरम स्टारडम भी मैंने देखा है।''

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!