लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' प्रभास की 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के बाद अब इस एक्ट्रेस की हो सकती है एंट्री, मेकर्स ने किया अप्रोच

By अमित कुमार | Updated: September 5, 2020 11:23 IST

ओम राउत की अगली फ‍िल्‍म आदिपुरुष को लेकर कास्टिंग का काम चल रहा है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में कबीर सिंह से पॉपुलर हुई कियारा आडवाणी की एंट्री हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देखबर आ रही है कि कियारा आडवाणी को प्रभास की अगली फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए एप्रोच किया गया है। हाल ही में सैफ अली खान को विलेन लंकेश के किरदार के लिए चुना जा चुका है।'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' के डायरेक्टर ओम राऊत के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की कास्टिंग का काम चल रहा है।

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। वर्तमान युवा चेहरों में उन्हें काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि कियारा के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। खबर आ रही है कि उन्हें प्रभास की अगली फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए एप्रोच किया गया है। वह प्रभास के अपोजिट नजर आ सकती हैं।

'रामायण' पर आधारित इस फिल्म में हाल ही में सैफ अली खान को विलेन लंकेश के किरदार के लिए चुना जा चुका है। कियारा को किस रोल के लिए एप्रोच किया गया है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। कियारा से पहले साउथ की टॉप एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के नाम की सीता के रोल के लिए चर्चा थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। बहरहाल, 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' के डायरेक्टर ओम राऊत के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की कास्टिंग का काम चल रहा है।

करीना कपूर ने शेयर किया था फिल्म का पोस्टर

वहीं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने आदिपुरुष का नया पोस्‍टर शेयर करते हुए लिखा था कि मिलिए इतिहास के सबसे हैंडसम विलेन से...माई मैन सैफ अली खान। तान्हा जी- द अनसंग वॉरियर में सैफ अली खान के नकारात्मक किरदार को खूब वाहवाही मिली थी, यही वजह है कि उन्हें इस फिल्म में भी विलेन का रोल ऑफर किया गया है। 

कीर्ति सुरेश नहीं कर रहीं सीता का रोल

कहा जा रहा था कि तमिल फिल्म 'महानति' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश सीता का रोल करेंगी। लेकिन फैंस को निराशा हो सकती है। क्योंकि कीर्ति यह रोल नहीं करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रभास की फिल्म में सीता का रोल नहीं करेंगी। कीर्ति के इंकार के बीच प्रभास के साथ अब दीपिका पादुकोण का नाम जोड़ा जा रहा है। 

टॅग्स :प्रभासकिआरा आडवाणीसैफ अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच