रेखा को 'बॉलीवुड की बैड गर्ल' बता बुरी फंसी कंगना रनौत की बहन रंगोली, फैंस सुना रहे खरी-खोटी

By अमित कुमार | Updated: April 8, 2020 21:48 IST2020-04-08T21:48:30+5:302020-04-08T21:48:30+5:30

रंगोली चंदेल एक बार फिर अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियो में है। इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया जिसे फैंस खफा दिखाई पड़ रहे हैं।

bollywood actress kangana ranaut sister rangoli chandel shares rekha photo fans angry reaction | रेखा को 'बॉलीवुड की बैड गर्ल' बता बुरी फंसी कंगना रनौत की बहन रंगोली, फैंस सुना रहे खरी-खोटी

(फाइल फोटो)

Highlightsकंगना लॉकडाउन की वजह से इस समय अपने परिवार के साथ मनाली में हैं। कंगना ने कुछ दिन पहले फैमली के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपनी अदाओं से करोड़ों लोगों के दिलों में राज करती हैं। एवरग्रीन ब्यूटी रेखा 65 साल की उम्र में भी खूबसूरत और जवां हैं। रेखा की खूबसूरती की आज भी जमकर तारीफ की जाती है। एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अपने विवादित ट्वीट्स के लिए मशहूर हैं। रंगोली चंदेल ने रेखा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिस वजह से फैंस की उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। 

दरअसल, रंगोली ने रेखा की तस्वीर शेयर करते लिखा, रेखा जी बी टाउन की अल्टीमेट बैड गर्ल क्यों हैं, इसकी याद दिलाने वाली एक तस्वीर। रंगोली के इस ट्वीट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों को रंगोली की यह बात नागवाज गुजरी और वह लगातार सोशल मीडिया उनकी आलोचना कर रहे हैं। जबकि कुछ यूजर्स ने उनकी बात से सहमति जताई है। 

एक यूजर ने लिखा, मुझे लगा कि यह कंगना की तस्वीर है। कई फैंस को रेखा की इस तस्वीर में कंगना की झलक दिखाई पड़ रही है। बता दें कि कंगना लॉकडाउन की वजह से इस समय अपने परिवार के साथ मनाली में हैं। कंगना ने कुछ दिन पहले फैमली के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। 

Web Title: bollywood actress kangana ranaut sister rangoli chandel shares rekha photo fans angry reaction

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे