लाइव न्यूज़ :

भाग्यश्री का बड़ा खुलासा, बोलीं- दूसरे मर्द के साथ मुझे रोमांस करते नहीं देख सकते थे मेरे पति

By अमित कुमार | Updated: May 28, 2020 19:18 IST

सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया ने उस वक्त करीब 4 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के बाद सलमान खान की किस्मत तो चमक गई लेकिन भाग्यश्री कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।

Open in App
ठळक मुद्देभाग्यश्री का साल 2017 का पुराना इंटरव्यू इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। भाग्यश्री का फिल्मी करियर बहुत ही छोटा रहा था। अपने छोटे से करियर में उन्होंने बहुत कम फिल्मों में काम किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म में धमाकेदार परफॉर्मेंस से तहलका मचा दिया था। यह फिल्म उस समय बहुत बड़ी हिट साबित हुई। मैंने प्यार किया में सुमन का किरदार निभाने वाली भाग्यश्री की मासूमियत को देखकर हर कोई फिदा हो गया था। सलमान खान संग उनकी जोड़ी को इतनी पसंद की गई कि फैंस उन्हें और फिल्मों में देखने की मांग करने लगे। 

हालांकि, सुपहिट फिल्म देने के बावजूद भाग्यश्री ने इसके बाद कभी सलमान खान के साथ काम नहीं किया। भाग्यश्री का फिल्मी करियर बहुत ही छोटा रहा था। अपने छोटे से करियर में उन्होंने बहुत कम फिल्मों में काम किया था। इसके बाद भाग्यश्री फिल्म इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गईं। लेकिन उनके इस फैसले के पीछे एक बड़ा कारण था। जिसका जिक्र साल 2017 को उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। 

भाग्यश्री का साल 2017 का पुराना इंटरव्यू इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मेरे पति मुझे लेकर बहुत ही पजेसिव हैं और वह मुझे स्क्रीन पर किसी दूसरे मर्द के साथ रोमांस करते नहीं देख सकते थे। यही कारण है कि उन्होंने फिल्मों के बजाय परिवार पर फोकस करना बेहतर समझा। भाग्यश्री के फिल्मों को छोड़ने के पीछे की वजह उनके पति रहे।  

बता दें कि फिल्म 'मैंने प्यार किया' आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस फिल्म की कहानी और गानों ने रिलीज के समय कई रिकॉर्ड तोड़े थे। रिलीज के इतने सालों के बाद भी फिल्म को लेकर अक्सर कोई न कोई नई बात सामने आती रहती है। 29 दिसंबर साल 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सलमान खान को भी इंडस्ट्री में एक अलग पचान दिलाई थी।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच