रामनवमी के मौके पर अनुष्का शर्मा ने घर में बनाया हलवा-पूरी, शेयर की तस्वीर
By अमित कुमार | Updated: April 2, 2020 15:24 IST2020-04-02T15:24:01+5:302020-04-02T15:24:01+5:30
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्लेट में पूरी, छोले और हलवा की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी रामनवमी।'

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अपने पति विराट कोहली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से अनुष्का शर्मा लगातार अपने वीडियो और फोटो पोस्ट कर रही हैं। रामनवमी के मौके पर अनुष्का शर्मा ने घर पर खुद ही हलवा-पूरी और छोले बनाए। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तस्वीर शेयर की।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्लेट में पूरी, छोले और हलवा की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी रामनवमी।' इससे पहले कोरोना वायरस से 'बचाव' के लिए स्थापित रिलीफ फंड में मदद करने वाले विराट और अनुष्का ने प्रशंसकों से घर में ही रहने की अपील की थी। वहीं कुछ दिन पहले एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा विराट कोहली के बाल काटती नजर आईं थी।
इस वीडियो को विराट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, "इस दौरान घर में। इस वीडियो में विराट कहते नजर आ रहे हैं कि पत्नी ने उनके बाल काटे हैं। अनुष्का भी वीडियो में अपने बाल दिखाती नजर आ रही हैं। विराट और अनुष्का के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को उनका प्यार भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
