लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर के बाद अनुष्का शर्मा ने दिए Coronavirus से बचने के उपाय, कही डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: March 4, 2020 20:52 IST

देश में बढ़ रहे इस खरनाक वायरस को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लगातार इससे बचने के उपाय शेयर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवु़ड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुछ जरूरी बात बताई है। इससे पहले अनुपम खेर ने अपने फैन्स के साथ एक स्पेशल मैसेज शेयर किया था।

भारत में अब तक कोराना वायरस के कुल मिलाकर 28 मामलों का पता चला है। इनमें एक व्यक्ति दिल्ली से है, उसके आगरा के छह रिश्तेदार भी इसकी चपेट में आये हैं। 16 इटली के यात्री हैं और उनका एक भारतीय चालक, एक मामला तेलंगाना का और तीन मामले पहले केरल में सामने आये थे। देश में बढ़ रहे इस खरनाक वायरस को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लगातार इससे बचने के उपाय शेयर कर रहे हैं। 

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुछ जरूरी बात बताई है। अनुष्का ने कहा कि जितना हो सकें, लोगों से हाथ मिलाने से बचे। इसके अलावा जानवरों से भी दूरी बनाए रखे। इसके अलावा उन्होंने और भी कई महत्वपूर्ण बातों पर जोर दिया है। इससे पहले अनुपम खेर ने अपने फैन्स के साथ एक स्पेशल मैसेज शेयर किया था। 

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, 'इन दिनों अगर आप किसी से मिले तो हाथ मिलाने की जगह एक-दूसरे को नमस्ते कीजिए। वायरस के इंफेक्शन से बचने के लिए यह सबसे आसान तरीका है। इससे वायरस के फैलने का खतरा कम हो सकता है। हाथ जोड़कर मिलने में कोई बुराई भी नहीं है क्योंकि ये हमारी प्राचीन सभ्यता है। हम लोग अपनी इस सभ्यता को पालन कर खुद को बचा सकते हैं।'

कोरोना वायरस के प्रभाव से निपटने के लिये सरकार कर रही है काम

वहीं वित्त मंत्री सीतारमण ने बुधवार को कहा कि सरकार देश में कोरोना वायरस के प्रभाव से निपटने के लिये लगातार काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर वह सार्थक कदम उठाने को तैयार है। इससे पहले दिन में सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलते असर को देखते हुये अब सभी देशों से आने वाले यात्रियों की हवाईअड्डे पर जांच की जा रही है। इससे पहले कोराना वायरस से प्रभावित 12 देशों से आने वाले यात्रियों की ही जांच का निर्देश दिया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुष्का शर्माबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच