लाइव न्यूज़ :

फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस की सोसाइटी में मिला कोरोना वायरस का मरीज, सील किया गया अपार्टमेंट

By अमित कुमार | Updated: April 5, 2020 13:17 IST

अंकिता लोखंडे से पहले एक्ट्रेस अहाना कुमरा और एक्टर सुशांत सिंह की सोसाइटी को भी कोरोना के कारण सील किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोसाइटी के डि विंग में रहने वाला एक शख्स हाल ही में स्पेन से लौटा था।शख्स की पत्नी निगेटिव पाई गई और किसी में इस तरह के लक्षण नजर नहीं आए हैं।

मुंबई के मलाड स्थित इनफिनिटी मॉल के पीछे स्थित अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। इस सोसाइटी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी रहती हैं। अपार्टमेंट में एक व्यक्ति का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद पूरी सोसाइटी को सील कर दिया गया है। अंकिता लोखंडे से पहले एक्ट्रेस अहाना कुमरा और एक्टर सुशांत सिंह की सोसाइटी को भी कोरोना के कारण सील किया गया था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोसाइटी के डि विंग में रहने वाला एक शख्स हाल ही में स्पेन से लौटा था। एयरपोर्ट पर उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद उसे 15 दिनों तक क्वारंटाइन में रहने को कहा गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण दोबारा उसकी जांच की गई। 12 दिन एक बार फिर की गई कोरोना वायरस की रिपोर्ट इस बार पॉजिटिव निकली। 

हालांकि, शख्स की पत्नी निगेटिव पाई गई और किसी में इस तरह के लक्षण नजर नहीं आए हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने अपार्टमेंट को सील कर लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। बता दें कि इस अपार्टमेंट में अंकिता लोखंडे के अलावा आशिता धवन शैलेश गुलबाणी, नताशा शर्मा, आदित्य रेडिज और मस्कट वर्मा जैसे कलाकार रहते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच