लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर संग शादी की खबरों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बताई रिश्ते की सच्चाई

By अमित कुमार | Updated: February 18, 2020 18:12 IST

दोनों ही कलाकार इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इस फिल्म के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'ब्रह्मास्त्र' आने वाले 12 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम इन दिनों चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर से जोड़ा जा रहा है। कपूर खानदान के हैंडसम और टैलेंटेड रणबीर कपूर और आलिया की शादी की खबरों ने इन दिनों मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरा है। ऐसे में इस मामले पर आलिया भट्ट ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है। आलिया के मुताबिक वह और रणबीर कपूर बस एक अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं। 

चैनल जूम से बात करते हुए उन्होंने कहा, ' आजकल कौन सी अफवाह चल रही है, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इतना पता है कि हर तीन हफ्ते में मेरी शादी की कोई नई तारीख या अफवाह सामने आ जाती है। ऐसी खबरों से मेरा मनोरंजन ही होता है।' वहीं कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने रणबीर को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था। 

दोनों ही कलाकार इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इस फिल्म के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन आलिया ने ऐसी किसी भी खबर से साफ इनकार कर दिया है। आलिया भट्ट बॉलीवुड की कुछ उन टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में पॉपुलैरिटी गेन कर ली है। 

'ब्रह्मास्त्र' आने वाले 12 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!