लाइव न्यूज़ :

घर जाने के लिए रोते-बिलखते लोगों को देख जीशान अय्यूब ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: March 29, 2020 09:44 IST

लखनऊ, हरदोई, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़ और मुरादाबाद स्थित अपने घर पहुंचने के लिए बस पकड़ने की जद्दोजहद में आनंद विहार पर शनिवार को कई लोग घूमते दिखाई दिए।

Open in App
ठळक मुद्देजीशान अय्यूब के इस ट्वीट पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जीशान अय्यूब से पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर लॉकडाउन के बीच मजदूरों के यूं शहर छोड़ने पर अपनी बात रख चुके हैं।

देशभर में लॉकडाउन के चलते दिल्ली में मजदूरों के बीच खौफ का माहौल है। लोग किसी तरह अपने गांव लौट जाना चाहते हैं। लखनऊ, हरदोई, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, अलीगढ़ और मुरादाबाद स्थित अपने घर पहुंचने के लिए बस पकड़ने की जद्दोजहद में आनंद विहार पर शनिवार को कई लोग घूमते दिखाई दिए। लेकिन कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें जो बस मिली उसी में चढ़ गए। 

इन लोगों के हालात को देखते हुए बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जीशान अय्यूब ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, "सब कुछ नियंत्रण में है, चिंता की कोई बात नहीं है।" जीशान अय्यूब के इस ट्वीट पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  जीशान अय्यूब से पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर लॉकडाउन के बीच मजदूरों के यूं शहर छोड़ने पर अपनी बात रख चुके हैं। 

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए 570 बसें उत्तर प्रदेश की सीमा पर तैनात की गई हैं। गहलोत ने ट्वीट किया, “दिल्ली सरकार चाहती है कि सभी दिल्ली में रहें लेकिन जो उत्तर प्रदेश जाना चाहते हैं उनके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार की 570 बसें उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा तक छोड़ आएंगी। अगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके लिए बसें भेजती है तो मुझे खुशी होगी।” 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच