बर्थडे स्पेशल: जब रेखा से गुपचुप शादी कर घर पहुंचे थे विनोद मेहरा तो मां ने किया था कुछ ऐसा, जानें कुछ दिलचस्प बातें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2019 08:02 IST2019-02-13T08:02:00+5:302019-02-13T08:02:00+5:30
एक्टर विनोद मेहरा का आज जन्मदिन है। जानते हैं उनके जीवन के कुछ खास किस्से-

बर्थडे स्पेशल: जब रेखा से गुपचुप शादी कर घर पहुंचे थे विनोद मेहरा तो मां ने किया था कुछ ऐसा, जानें कुछ दिलचस्प बातें
अपने सहज अभिनय, शांत सी मुस्कान और अपनी हमेशा बोलती आंखों की चमक से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले विनोद मेहरा आज भी बसे हुए हैं। हिंदी फिल्म जगत के ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपने छोटे से करियर में अपने अभिनय से दर्शको के दिलो में ऐसी गहरी छाप छोड़ी की दर्शक के जहन में आज भी उनकी यादे ताजा है वो हैं विनोद मेहरा। आज ही के दिन यानि 13 फरवरी 1945 को विनोद का जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था। एक्टर अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर के रूप में फिल्म रागनी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाया था। आइए जानते हैं नायाब अभिनेता के जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से-
चाइल्ड एक्टर से करियर की शुरुआत
विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत तब की थी जब वह महज 13 साल के थे। 13 साल की उम्र में उन्हें फ़िल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। अपनी पहली फिल्म में उन्होंने नायाब अभिनय से सभी को दीवान कर दिया। लेकिन कहते हैं इसके बावजूद उनका मन कभी एक्टर बनने को नहीं हुआ।
जब राजेश खन्ना से मिली थी शिकस्त
विनोद की शादी
विनोद की शादी बड़ी अजीब रहीं। वह अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली थी। लेकिन ब्रोका से शादी करने के बाद उनका दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने बिना पहली पत्नी को डिवोर्स दिए बिंदिया से शादी कर ली। लेकिन, पहली पत्नी ने बाद में उन्हें डिवोर्स दे दिया। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला। एक दिन बिंदिया गोस्वामी ने डायरेक्टर जे पी दत्ता से शादी करने के लिए उन्हें तलाक दे दिया। बहरहाल, विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से 1988 में की थी और इस शादी के दो साल बाद ही उनकी डेथ हो गयी। किरण के विनोद से तब दो छोटे बच्चे भी थे! बेटा रोहन और बेटी सोनिया।
रेखा से शादी
विनोद का शानदार करियर
बड़े पर्दे पर विनोद मेहरा की जोड़ी सबसे ज्यादा मौसमी चटर्जी के साथ पसंद की गयी। उनकी 'गुरुदेव' आखिरी रिलीज फिल्म थी। विनोद मेहरा अमर प्रेम, अनुरोध, अनुराग, घर', स्वर्ग नरक, कुंवारा बाप, अमर दीप, नागिन आदि फिल्मों के लिए हमेशा याद किये जाते रहेंगें।

