लाइव न्यूज़ :

VIDEO: डांस रिहर्सल के दौरान ऐसा क्या हुआ कि कियारा आडवाणी के हाथों पीट गए वरुण धवन, एक्टर ने खुद किया खुलासा

By अमित कुमार | Updated: May 28, 2020 21:06 IST

वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन लॉकडाउन के कारण अभी रिलीज नहीं की गई है। सारा अली खान और वरुण धवन की इस फिल्म से फैंस को खासी उम्मीदें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपने फैंस से इंस्टाग्राम लाइव चैट पर बात की। वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम कहानी में, कियारा आडवाणी के साथ एबीसीडी 2 का गाना ' सुन साथिया' पर रिहर्सल के दौरान की एक बात बताई है।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के साथ अक्सर बातचीत करते रहते हैं। अपनी तस्वीरें और वीडियो से वह फैंस को खुद की जानकारी भी अक्सर शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन में अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कई पुराने किस्सों को भी साझा करने का काम कर रहे हैं। 

लॉकडाउन के कारण थिएटर्स बंद हैं और फिल्में भी रिलीज नहीं हो पा रही है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से कनेक्ट रहने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपने फैंस से इंस्टाग्राम लाइव चैट पर बात की। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। फैंस के साथ उन्होंने खुद से जुड़ी हुई कई कहानियां शेयर कीं।

वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम कहानी में, कियारा आडवाणी के साथ एबीसीडी 2 का गाना ' सुन साथिया' पर रिहर्सल के दौरान की एक बात बताई है। वरुण धवन ने बताया कि डांस के दौरान कियारा ने उन्हें जानबूझकर मारने का काम किया। इंस्टाग्राम पर वरुण धवन ने लिखा ,“चेक आउट एबीसीडी 2 के गाना 'साथिया' पर डांस रिर्हसल के दौरान कियारा आडवाणी ने मेरी नाक पर जानबूझकर प्रहार किया जो वाकई में बहुत तेज था। 

वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन लॉकडाउन के कारण अभी रिलीज नहीं की गई है। सारा अली खान और वरुण धवन की इस फिल्म से फैंस को खासी उम्मीदें हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही वरुण धवन ने अपने वेकेशन के मजेदार दिनों को याद करते हुए एक फोटो को शेयर करके नताशा को बर्थडे विश किया था।

टॅग्स :वरुण धवनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच