लाइव न्यूज़ :

शख्स ने कहा- मेरी दीदी बहुत परेशान हैं प्लीज उनको दरभंगा भेज दो सर, सोनू सूद बोले- सामान बंधा है या समय लगेगा?

By अमित कुमार | Updated: May 28, 2020 17:37 IST

सोनू सूद अधिक से अधिक लोगों को इस संकट की घड़ी में उनके घर पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद के इस दिलेरी को देखकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें सलाम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोग लगातार सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। सितेश झा नामक शख्स ने अब सोनू से उनकी दीदी की मदद करने को कहा है।लॉकडाउन की वजह से घर जाने को मजबूर इन मजदूरों को सोनू लगातार घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ है। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को पिछले कुछ दिनों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने उन्हें घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों का बड़ा तबका इस सेवा से वंचिंत दिखाई पड़ता है।

ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूदप्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। लॉकडाउन की वजह से घर जाने को मजबूर इन मजदूरों को सोनू लगातार घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देश और राज्य की सरकार जो काम करने में अब तक विफल रही उसे सोनू सूद ने कर दिखाया है। यही वजह है कि जब भी कोरोना वायरस के दौरान मजदूरों के हालातों पर बात होगी तो सोनू सूद का नाम जरुर आएगा।

लोग लगातार सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। सितेश झा नामक शख्स ने अब सोनू से उनकी दीदी की मदद करने को कहा है। सितेश झा ने ट्वीट कर कहा, 'सर, मेरी दीदी उनके 2 बच्चे और हमारे जीजा जी सभी मुंबई में मलाड में फंसे हुए हैं, उन्हे बिहार दरभंगा तक जाना है और कोई टिकट भी नहीं मिल रहा। कंपनी भी बंद है रूम का भाड़ा, राशन सभी की दिक्कत है। अब प्लीज़ सर, जय हिन्द।'

इसका जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'पहले बोले होते तो आज दरभंगा मैं बैठे होते। सामान बंधा हुआ है या समय लगेगा? डिटेल्स भेजो ...घर से बुलावा आया है।' सोनू सूद का यह रिप्लाई करोड़ों लोगों का दिल जीत रहा है। 

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच