लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने निभाया वादा, 16000 मजदूरों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए 4 करोड़ 80 लाख रुपये

By अमित कुमार | Updated: April 7, 2020 21:47 IST

सलमान खान ने इस महीने प्रति मजदूर 3000 रुपये बांटे है और वह अगले महीने भी इतने ही पैसे हर मजदूर के अकाउंट में देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमई महीने में सलमान खान 19000 मजदूरों के अकाउंट में 5 करोड़ 70 लाख रुपये भेजेंगे। सलमान खान ने अकाउंट नंबर मिलते ही मजदूरों के अकाउंट में पैसे भेजने का काम किया। 

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने अपना वादा निभाते हुए दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने 16000 मजदूरों के बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। इतना ही नहीं सलमान ने इन मजदूरों के अगले महीने का भी खर्चा उठाने का वादा किया है। मई महीने में वह 19000 मजदूरों के अकाउंट में 5 करोड़ 70 लाख रुपये भेजेंगे। 

सलमान ने इस महीने प्रति मजदूर 3000 रुपये बांटे है और वह अगले महीने भी इतने ही पैसे हर मजदूर के अकाउंट में देंगे। सलमान खान फिल्म्स प्रॉडक्शन ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज के जनरल सक्रेटरी अशोक दुबे से इस मामले को लेकर संपर्क किया था। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार रोहित शेट्टी और अजय देवगन के अलावा यशराज ने भी ऐसे लोगों के लिए पैसे दिए थे। 

शुरुआती 3000 मजदूरों के अकाउंट में पैसे जमा कराने के बाद बचे हुए 16000 मजदूरों का अकाउंट नंबर सलमान खान को दे दिया गया था। सलमान खान ने हर एक अकाउंट में 3 हजार की मदद की है। कुछ दिन पहले इसी काम के लिए परेश रावल ने सलमान खान को शेर दिलवाला बताया था और उनकी खूब तारीफ भी की थी। परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "शेर दिलवाले सलमान खान को सलाम है।' सलमान खान के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस