लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच सलमान खान करेंगे दिहाड़ी मजदूरों की मदद, मांगे 25 हजार मजदूरों के बैंक अकाउंट डीटेल्स

By भाषा | Updated: March 29, 2020 16:42 IST

फेडरेशन के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने कहा कि सलमान खान के कहने पर उनके ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ ने कामगारों की मदद के लिये हमारे संगठन से संपर्क किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बाद अलग अलग क्षेत्रों के दिहाड़ी कामगारों पर बहुत बुरा असर पड़ा है।कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडॉउन की घोषणा की थी।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के मद्देनजर फिल्म उद्योग के 25 हजार दिहाड़ी कामगारों की मदद करने का वादा किया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन सिने एम्पलॉइज ने यह जानकारी दी है। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडॉउन की घोषणा की थी। लॉकडाउन के बाद अलग अलग क्षेत्रों के दिहाड़ी कामगारों पर बहुत बुरा असर पड़ा है। फेडरेशन के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने कहा कि सलमान खान के कहने पर उनके ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ ने कामगारों की मदद के लिये हमारे संगठन से संपर्क किया है।

तिवारी ने पीटीआई से कहा, ''सलमान का ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ दैनिक कामगारों की मदद के लिये आगे आया है। उन्होंने तीन दिन पहले हमसे संपर्क किया था। हमारे पास पांच लाख कामगार हैं, जिनमें से 25 हजार कामगारों को वित्तीय मदद की सख्त जरूरत है। बीइंग ह्यूमन ने कहा है कि वह इन कामगारों की देखभाल खुद करेगा। उन्होंने इन 25 हजार कामगारों के बैंक खातों की जानकारी मांगी है क्योंकि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पैसा सीधे उनके खातों में पहुंचे।''

इस सप्ताह की शुरुआत में करण जौहर, तापसी पन्नू, आयुष्मान खुराना, किआरा आडवाणी, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नितेश तिवारी समेत फिल्म जगत की विभिन्न हस्तियां भी दिहाड़ी कामगारों की मदद के लिये हाथ बढ़ा चुकी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच