लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान ने कहा- आज कल लोगों में खुद को राष्‍ट्रप्रेमी साबित करने की होड़ लगी है, क्‍या भारत में पैदा होना ही काफी है?

By अमित कुमार | Updated: April 21, 2020 21:28 IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने इंडिया टुडे ई-कॉनक्लेव में अपनी जिंदगी से जुड़ी कतई बातों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने देश के मौजूदा स्थिति पर भी अपनी बात रखी।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में फैले कोरोना वायरस के कारण इन दिनों लॉकडाउन है और सैफ अली खान भी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।इंडिया टुडे ई-कॉनक्लेव से बातचीत करते हुए सैफ अली खान ने कई बातों का जिक्र किया।

बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान देश के मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी बात रखी है। इंडिया टुडे ई-कॉनक्लेव से बातचीत करते हुए सैफ अली खान ने कई बातों का जिक्र किया। सैफ अली खान ने कहा, 'मुझे राजनीति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही इसको लेकर मैं अधिक सोचता हूं। मेरा काम एक्टिंग करना है और लोग बतौर कलाकार मुझे पहचानते हैं।'

सैफ ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, 'आज कल लोगों में एक नई मानसिकता का जन्म हो गया है। हर कोई खुद को राष्ट्रप्रेमी साबित करने की होड़ में लगा हुआ है। इसका क्‍या मतलब है? भारतीय होने का अर्थ क्या है? क्या इसका मतलब हिंदू होना है या सिर्फ भारत में पैदा होना काफी है? लोग आज के दौर में नए-नए तरह के विचार को सामने लेकर आ रहे हैं।' 

देशभर में फैले कोरोना वायरस के कारण इन दिनों लॉकडाउन है और सैफ अली खान भी इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सैफ के मुताबिक वो फालतू के डिबेट में अपना समय खराब नहीं करना चाहते। ईमानदारी से कहूं तो इन बातों पर मैंने कभी अपना समय खर्च नहीं किया तो ऐसे में ये चीजें मेरा वक्त लेने का हक नहीं रखती है। 

टॅग्स :सैफ अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच