लाइव न्यूज़ :

सोशल डिस्टेंसिंग के दौरान कुक बने सैफ अली खान, पूरे स्टाफ के लिए खुद बनाया खाना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 2, 2020 16:05 IST

'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में काम कर चुके सैफ के मुताबिक, ''यह वक्त भीतर झांककर देखने का है। जब किसी से प्रतिस्पर्धा न हो तो हम खुश रहते हैं। लेकिन हमने जो दुनिया बनाई है उसमें तो हर कदम पर प्रतिस्पर्धा होती है। यही हमारे दुखी होने की वजह बनता है। 

Open in App
ठळक मुद्देसैफ के मुताबिक वह इस लॉकडाउन को तैमूर के लिए एडवेंचरस बनाना चाहते हैं। सैफ ने कहा महामारी से गुजरना वाकई बहुत डरावना है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, उनकी बेगम करीना और बेटा तैमूर कोरोना के लॉकडाउन का पूरा मजा ले रहे हैं। एक सप्ताह गुजर चुका है और कुछ-कुछ आलसी होते जा रहे सैफ ने मंगलवार को पूरे स्टाफ के लिए खाना बनाया। उन्होंने माना कि इस शांति, सुकून के पलों में भी चिंता का साया तो है ही। हम नहीं चाहते कि लोगों को कोरोना वायरस की पीड़ा को झेलना पड़े। 

महामारी से गुजरना वाकई बहुत डरावना है। सैफ बाकी वक्त का इस्तेमाल पढ़ने, सोने और सोचने में कर रहे हैं। 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में काम कर चुके सैफ के मुताबिक, ''यह वक्त भीतर झांककर देखने का है। जब किसी से प्रतिस्पर्धा न हो तो हम खुश रहते हैं। लेकिन हमने जो दुनिया बनाई है उसमें तो हर कदम पर प्रतिस्पर्धा होती है। यही हमारे दुखी होने की वजह बनता है। 

अखिर में सबसे जरूरी है कि हमें लोग भी चाहिए और प्रतिस्पर्धा भी। इसी से दुनिया में जान आती है।'' सैफ के मुताबिक वह इस लॉकडाउन को तैमूर के लिए एडवेंचरस बनाना चाहते हैं। हम ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे पूरा परिवार पानी के जहाज पर लंबी यात्रा पर निकला हो। तैमूर को तो बहुत ही ज्यादा मजा आ रहा है। तैमूर घर भर में दौड़ता रहता है, पेंटिंग करता है, पौधे लगाता और नाचता है। वह मजे में है।

टॅग्स :सैफ अली खानकरीना कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच