लाइव न्यूज़ :

मौत से पहले भी इरफान खान को सता रही थी मां की याद, वाइफ से कहा- 'अम्मी मुझे लेने आई हैं...'

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 17:26 IST

इरफान खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का चार दिन पहले ही जयपुर में इंतकाल हुआ था। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान ने कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए अपने फैंस के लिए 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्में बनाई। लॉकडाउन की वजह से इरफान अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह खराब सेहत के कारण पिछले कुछ समय से लगातार परेशानी में थे। इरफान का अपने प्रशंसकों के लिए अंतिम संदेश यही था कि जिंदगी में कई बार बड़ी मुश्किलें आती हैं, लेकिन सकारात्मकता के साथ इसे जीना चाहिए। फिल्मों में ज्यादातर मस्त मौजी का किरदार निभाने वाले इरफान रियल लाइफ में भी जिंदादिल थे।

इरफान खान एक फाइटर के तौर पर याद किए जाएंगे। उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए अपने फैंस के लिए 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्में बनाई। कुछ दिन पहले ही इरफान की मां का निधन हुआ था। लॉकडाउन की वजह से इरफान अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। कहा जा रहा है कि इरफान अपनी मां की मौत का सदमा बर्दाशत नहीं कर पाए। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह जब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे तब उन्होंने अपनी पत्नी सुतापा से कहा कि उनसे मिलने मां आई हैं। इरफान ने कहा, देखो, वह मेरे साथ बैठी हैं, अम्मी मुझे लेने आई हैं। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। 

परिवार की ओर से उनके निधन के संबंध में जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ यह काफी दुखद है कि आज हमें उनके निधन की खबर बतानी पड़ रही है। इरफान एक मजबूत इंसान थे, जिन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और अपने संपर्क में आने वाले हर शख्स को प्रेरित किया। 2018 में एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने के बाद उन्होंने उससे लड़ाई लड़ी और जीवन के हर मोर्चे पर उन्होंने संघर्ष किया।’’

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच